Headlines

Amazon Internet Satellite Launch Fail


कैपकेनवेरल2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
रॉकेट ने केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से दोपहर 12:40 बजे (EST) उड़ान भरी थी। - Dainik Bhaskar

रॉकेट ने केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-41 से दोपहर 12:40 बजे (EST) उड़ान भरी थी।

बोइंग और लॉकहीड मार्टिन की जॉइंट कंपनी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) का वल्कन रॉकेट रविवार को फ्लोरिडा से लॉन्चिंग के 10 मिनट बाद ही फेल हो गया।

इस रॉकेट में अमेजन की ‘LEO’ ब्रॉडबैंड इंटरनेट यूनिट के लिए 40 सैटेलाइट ले जाए जा रहे थे। वे भी नष्ट हो गए । यह ULA के 20 साल के इतिहास में पहला कम्पलीट मिशन फेल्योर है।

वल्कन की 5वीं उड़ान थी

यह वल्कन रॉकेट की मात्र 5वीं उड़ान थी और 9 महीने बाद पहली उड़ान थी। इससे पहले सॉलिड बूस्टर के नोजल में दिक्कत के कारण दो उड़ानों में परेशानी आई थी, जिसे ठीक करने में वक्त लगा।

रविवार की उड़ान से पहले भी काउंटडाउन में दो बार रुकावट आई थी- एक बार नेटवर्क के कारण और एक बार ग्राउंड सिस्टम के नाइट्रोजन प्लांट की दिक्कत के कारण। हालांकि अभी इनको फेल्योर से जोड़ा नहीं गया है।

अमेजन को बड़ा झटका

अमेजन को अमेरिकी नियामक FCC के नियम के तहत जुलाई 2029 तक 3,232 सैटेलाइट ऑर्बिट में पहुंचाने हैं।अभी तक अमेजन ने सिर्फ 396 सैटेलाइट लॉन्च किए हैं। रविवार का मिशन सफल होता तो यह संख्या 436 हो जाती और यह वल्कन पर 38 लॉन्च वाली डील की शुरुआत होती।

अमेजन ने कहा है कि वह 2026 के अंत तक अमेरिका और ब्रिटेन में Leo की शुरुआती सेवा शुरू करना चाहता है। अब यह शेड्यूल जांच के नतीजे पर निर्भर करेगा।

क्या है यूनाइटेड लॉन्च अलायंस

ULA की स्थापना 2006 में हुई थी। यह बोइंग और लॉकहीड मार्टिन का जॉइंट वेंचर है। वल्कन रॉकेट को कंपनी के पुराने Atlas-5 रॉकेट की जगह लेने के लिए बनाया गया है।इस विफलता के बाद वल्कन को लंबे समय तक ग्राउंडेड रहना पड़ सकता है, जब तक इंजीनियर टेलीमेट्री की जांच कर खराबी को ठीक नहीं कर लेते।

——————-

यह खबर भी पढ़ें…

मस्क के स्टारशिप ने इतिहास रचा: पहली बार स्पेस से लौटा रॉकेट लॉन्चिंग बेस पर कैच हुआ; बूस्टर फटने से डबल कैच का प्लान फेल

इलॉन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स के सबसे ताकतवर रॉकेट ‘स्टारशिप 15’ ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था। यह रॉकेट 14 नवंबर को स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए। धरती के 14 चक्कर लगाए, करीब 22 घंटे पृथ्वी की कक्षा में रहा।

15 नवंबर को वापस आकर उसी टावर पर उतरा जहां से उड़ा था। यानी 2 बड़े रोबोटिक हाथ, जिन्हें चॉपस्टिक आर्म्स भी कहते हैं, उन्होंने इस रॉकेट को पकड़ लिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.