Headlines

Elon Musk Starship History | Starbase Chopstick Arms Catch Rocket


टेक्सास3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्टारशिप फ्लाइट 15 ने वो कर दिया जो आज तक किसी रॉकेट ने नहीं किया था। स्टारबेस से उड़ा, ऑर्बिट में गया, 26 स्टारलिंक V3 सैटेलाइट डिप्लॉय किए, धरती के 14 चक्कर लगाए, करीब 22 घंटे ऑर्बिट में रहा, फिर वापस आकर उसी टावर पर आकर पकड़ा गया जहां से उड़ा था- चॉपस्टिक आर्म्स ने उसे पकड़ लिया।

ये एक पूरा राउंड ट्रिप है। लॉन्च से ऑर्बिट में जाना और वापस उसी लॉन्च पैड पर आना। हालांकि इस बार बूस्टर नहीं बच पाया, उसे गल्फ की तरफ डायवर्ट किया गया और वो फट गया। लेकिन शिप का वापस आना ही सबसे मुश्किल हिस्सा था।

बूस्टर को तो पहले 3 बार पकड़ चुके हैं। शिप का ऑर्बिटल स्पीड से वापस आना, री-एंट्री झेलना, पलटना और हवा में रुककर आर्म्स में आना- ये पहले कभी नहीं हुआ था।

बूस्टर फेल हुआ, लेकिन मिशन नहीं रुका

स्पेसएक्स का प्लान “डबल कैच” था। यानी बूस्टर भी वापस आए और यान भी। लेकिन बूस्टर में वापस आते वक्त टेक्निकल दिक्कत आई। कंट्रोलर ने उसे टावर से हटाकर गल्फ ऑफ मेक्सिको की तरफ डायवर्ट कर दिया, जहां वो फट गया। ये V3 बूस्टर था।

पुराने वर्जन को स्पेसएक्स 3 बार पकड़ चुका है, लेकिन V3 को पहली बार पकड़ने की कोशिश थी। स्पेसएक्स के डेन हूट ने कहा: “अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते कि हम उसे वापस लाने में कामयाब क्यों नहीं हुए लेकिन यान का कैच हो जाना ही सबसे बड़ी जीत है। यान को ऑर्बिट से वापस लाना ही सबसे मुश्किल था।”

फुल राउंड ट्रिप से क्या बदलेगा

1. स्पेसफ्लाइट अब हवाई जहाज जैसी होगी: फैल्कन 9 सिर्फ बूस्टर बचाता था। स्टारशिप पूरा रॉकेट बचा लेता है। कोई हिस्सा फेंकना नहीं, समंदर से उठाना नहीं। उतरो, फ्यूल भरो, फिर उड़ाओ। स्पेसएक्स का टारगेट है – 2027 की पहली छमाही तक हफ्ते में एक लॉन्च। जब लॉन्च की कीमत इतनी गिर जाएगी, तो अंतरिक्ष अब सिर्फ सरकारों का नहीं, हर कंपनी का होगा।

2. अंतरिक्ष में डेटा सेंटर अब हकीकत: मस्क का प्लान है – ऑर्बिट में 10 लाख सैटेलाइट तक का नेटवर्क, जो AI के लिए डेटा सेंटर का काम करेगा।अंतरिक्ष में सोलर पावर 24×7 है, कूलिंग फ्री है, जमीन-पानी-बिजली के परमिट की जरूरत नहीं है।Starship एक बार में 100+ टन सामान ले जा सकता है और वापस भी ला सकता है। इसी वजह से ये प्लान अब कागज से हकीकत बन गया है।

3. चांद और मंगल की राह खुली: 2027 में बिना क्रू के चंद्रमा पर लैंडिंग, NASA के आर्टेमिस प्रोग्राम के लिए स्टारशिप ही लूनर लैंडर है। मंगल के लिए ऑर्बिट में फ्यूल भरना होगा, जिसके लिए दर्जनों लॉन्च चाहिए। वो सिर्फ फुली रीयूजेबल रॉकेट से ही मुमकिन है। लुइसिआना में $100 बिलियन का नया लॉन्च साइट बन रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.