Arshdeep Singh Engaged to Samreen Kaur in New Zealand


मॉडल समरीन कौर ने अर्शदीप सिंह और रिंग के साथ ये फोटो सोशल मीडिया पर डाला है।

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज और मोहाली के रहने वाले अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। समरीन ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जिसमें अर्शदीप उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करत

.

अब ऐसे में सभी ये जानना चाहते हैं कि दोनों की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई। दरअसल, दोनों सोशल मीडिया पर मिले थे। इसके बाद नजदीकियां बढ़ीं। इसी साल मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल मैच के दौरान पहली बार वह समरीन कौर के साथ दिखे थे।

इसके बाद कई बार उन दोनों की फोटो सामने आईं और उन्होंने एक-दूसरे के लिए टैटू भी बनवाए। वहीं, इन्हीं आईपीएल मैचों के दौरान गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना, गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में जाकर मन्नतें भी मांगीं।

मॉडल समरीन कौर को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते अर्शदीप सिंह और रिंग दिखातीं समरीन।

मॉडल समरीन कौर को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते अर्शदीप सिंह और रिंग दिखातीं समरीन।

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया, अर्शदीप भी शामिल भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के दौरे पर है। टीम ने दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी-20 सीरीज से की थी। इसके बाद अब दोनों देशों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में अर्शदीप सिंह भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में भारत ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। भारतीय टीम का अगला वनडे मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेला जाना है।

न्यूजीलैंड दौरे के बीच सगाई की तस्वीरें वायरल इससे पहले टीम ने 10 नवंबर को हैमिल्टन में मैच खेला था। इसी दौरे के दौरान अर्शदीप सिंह की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। तस्वीरों को न्यूजीलैंड के माउंट माउंगानुई शहर का बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है।

अर्शदीप और समरीन की तस्वीरें…

समरीन कौर रणवीर सिंह की फिल्म '83' में नजर आ चुकी हैं।

समरीन कौर रणवीर सिंह की फिल्म ’83’ में नजर आ चुकी हैं।

अर्शदीप और समरीन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।- फाइल फोटो

अर्शदीप और समरीन पिछले कुछ समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।- फाइल फोटो

समरीन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्टेट फाइनलिस्ट बनीं थी।- फाइल फोटो

समरीन फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में स्टेट फाइनलिस्ट बनीं थी।- फाइल फोटो

समरीन सोशल मीडिया पर फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।- फाइल फोटो

समरीन सोशल मीडिया पर फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।- फाइल फोटो

समरीन की ये फोटो न्यूजीलैंड की है। 2 हफ्ते पहले उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर डाला था।

समरीन की ये फोटो न्यूजीलैंड की है। 2 हफ्ते पहले उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर डाला था।

IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं।

IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं।

अफवाहों के बीच अर्शदीप ने समरीन के साथ 2 तस्वीरें शेयर करते हुए 'My Person' लिखा था।- फाइल फोटो

अफवाहों के बीच अर्शदीप ने समरीन के साथ 2 तस्वीरें शेयर करते हुए ‘My Person’ लिखा था।- फाइल फोटो

अर्शदीप और समरीन कई बार एयरपोर्ट पर साथ दिखे।- फाइल फोटो

अर्शदीप और समरीन कई बार एयरपोर्ट पर साथ दिखे।- फाइल फोटो

कौन हैं अर्शदीप की मंगेतर….

———–

ये खबर भी पढ़ें…

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड से सगाई की:समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे, तस्वीरें वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल गर्लफ्रेंड समरीन कौर से सगाई कर ली है। अर्शदीप समरीन को घुटने पर बैठकर प्रपोज करते दिखे। समरीन ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं, जो वायरल हो रही हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.