Headlines

Asian Games LIVE | India vs Iran Kabaddi Final & Anahata Singh Squash Semifinal


  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games LIVE | India Vs Iran Kabaddi Final & Anahata Singh Squash Semifinal

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत की मेंस और विमेंस कबड्डी टीमें इस एशियन गेम्स में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं।  - Dainik Bhaskar

भारत की मेंस और विमेंस कबड्डी टीमें इस एशियन गेम्स में एक भी मुकाबला नहीं हारी हैं।

एशियन गेम्स में आज कबड्डी में भारत 2 गोल्ड मेडल जीत सकता है। भारत की महिला और पुरुष टीम का फाइनल मुकाबला ईरान से होगा। महिला टीम का मैच सुबह 9:30 बजे, जबकि पुरुष टीम का मुकाबला दोपहर 2:30 बजे से शुरु होगा।

वहीं 18 साल की अनाहत सिंह महिला सिंगल्स स्क्वाश के सेमीफाइनल में उतरेंगी। उनका मुकाबला सुबह 10:30 बजे जापान की सातोमी वातानाबे से होगा।

अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

अनाहत सिंह वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी हैं।

आज 22 गोल्ड दांव पर

आज कुल 22 गोल्ड मेडल इवेंट खेले जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा एथलेटिक्स में 7 गोल्ड दांव पर होंगे। वहीं कैनो स्प्रिंट में 4 गोल्ड मेडल मैच होंगे।

सुबह 4 बजे एथलेटिक्स से भारत की शुरुआत

सुबह 4 बजे सवान बरवाल और कार्तिक करकेरा पुरुष मैराथन फाइनल में उतरेंगे। 4:30 बजे तीरंदाजी में धीरज बोम्मादेवरा, यशदीप भोगे और नीरज चौहान पुरुष रिकर्व इंडिविजुअल और टीम क्वालिफिकेशन खेलेंगे।

इसी समय ज्योति सुरेखा वेन्नम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी महिला कंपाउंड क्वालिफिकेशन में उतरेंगी।

3:58 बजे कामाली प्रकाश और 4:54 बजे शुगर शांति गायेन महिला शॉर्टबोर्ड के राउंड-2 हीट में उतरेंगी। सुबह 5:50 बजे किशोर कुमार अनबराशु और सिवराज बाबू पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड-2 में हिस्सा लेंगे।

शूटिंग में भी मेडल जीतने का मौका

सुबह 6:15 बजे तिलोत्तमा सेन, आशी चौकसे और विदर्सा के. विनोद महिला 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन की इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल में उतरेंगी। सुबह 9:30 बजे क्वालिफाई करने पर तिलोत्तमा, आशी और विदर्सा इंडिविजुअल फाइनल खेलेंगी।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन के मुकाबले

बैडमिंटन में सुबह 6 बजे लक्ष्य सेन पुरुष सिंगल्स के दूसरे राउंड में सिंगापुर के लोह कीन यू से खेलेंगे। सुबह 11:30 बजे से पहले उन्‍नति हुड्डा महिला सिंगल्स के दूसरे राउंड में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग से खेलेंगी।

वहीं पीवी सिंधु का मुकाबला चीनी ताइपे की चिउ पिन-चियान से होगा। उन्होंने इसी साल जुलाई में जापान ओपन जीता था। वे यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय बनी थीं।

दोपहर 2:30 बजे से पहले ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स के दूसरे राउंड में जापान की मायू मात्सुमोतो और युकी फुकुशिमा से खेलेंगी।

पीवी सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन जीता था।

पीवी सिंधु ने जुलाई में जापान ओपन जीता था।

हॉकी में जापान से मुकाबला

दोपहर 1:30 बजे भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल-A के मुकाबले में जापान से भिड़ेगी। इससे पहले सुबह 10:45 बजे भारत की पोकेमॉन यूनाइट टीम ग्रुप-C में जापान के खिलाफ खेलेगी।

पुरुष हॉकी टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

पुरुष हॉकी टीम इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है।

कैनो स्प्रिंट में फाइनल का मौका

सुबह 6:30 बजे हर्षवर्धन सिंह शक्तावत पुरुष कयाक सिंगल 500 मीटर सेमीफाइनल में उतरेंगे। 6:50 बजे पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार चेंपडियिल सत्यप्रकाश मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर सेमीफाइनल खेलेंगे।

सुबह 8:20 बजे राजू रावत और नेहा देवी लेइचोनबाम मिक्स्ड कैनो डबल 500 मीटर फाइनल में उतरेंगे। 8:30 बजे पार्वती गीता और प्रसन्ना कुमार क्वालिफाई करने पर मिक्स्ड कयाक डबल 500 मीटर फाइनल खेलेंगे।

एथलेटिक्स में 6 फाइनल

शाम 4:30 बजे तजिंदरपाल सिंह और करनवीर सिंह पुरुष शॉट पुट फाइनल में उतरेंगे। 5:05 बजे प्रवीण चित्रवेल और कार्तिक उन्नीकृष्णन पुरुष ट्रिपल जंप फाइनल खेलेंगे।

शाम 6:15 बजे किरण और प्राची महिला 400 मीटर फाइनल में उतरेंगी। 6:33 बजे विशाल टीके पुरुष 400 मीटर फाइनल में हिस्सा लेंगे। 6:45 बजे पारुल चौधरी और पूजा महिला 1500 मीटर फाइनल में उतरेंगी।

बॉक्सिंग में जदुमणि, कपिल और प्रिया खेलेंगे

सुबह 10:15 बजे जदुमणि सिंह मंडेंगबाम पुरुष 55 किग्रा राउंड ऑफ-16 में फिलीपींस के कार्लो पालाम से भिड़ेंगे। दोपहर 2:15 बजे कपिल पोखरिया पुरुष 90 किग्रा राउंड ऑफ-16 में ईरान के साम एस्ताकी के खिलाफ उतरेंगे।

शाम 5:45 बजे प्रिया घंघास महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ-16 में कोरिया की ओह योनजी से मुकाबला करेंगी।

फेंसिंग में क्वार्टरफाइनल और सेमीफाइनल

सुबह 7 बजे भारतीय पुरुष सेबर टीम टेबल ऑफ-16 में उतरेगी। 8 बजे क्वार्टरफाइनल होंगे। क्वालिफाई करने पर सुबह 10:30 बजे महिला फॉइल टीम सेमीफाइनल और दोपहर 12:30 बजे पुरुष सेबर टीम सेमीफाइनल खेलेगी।

क्वालिफाई करने पर महिला फॉइल टीम का फाइनल दोपहर 1:50 बजे और पुरुष सेबर टीम का फाइनल 2:50 बजे होगा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.