स्पोर्ट्स डेस्क3 दिन पहले
- कॉपी लिंक

राशिद खान प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके।
गुजरात टाइटंस ने IPL-19 में पहली जीत हासिल की है। टीम ने बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स को रोमांचक मैच में एक रन से हराया। दिल्ली को सीजन में पहली हार मिली है।
अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 209 रन ही बना सकी।राशिद खान ने 3 विकेट झटके।

केएल राहुल की फिफ्टी काम न आई दिल्ली की ओर से केएल राहुल ने 92 रनों की पारी खेली। उन्होंने पाथुम निसांका के साथ 76 रन की ओपनिंग साझेदारी की। राहुल ने 17वें ओवर तक बल्लेबाजी की। उनके आउट होने के बाद दिल्ली को 18 बॉल पर 45 रन की जरूरत थी। आखिर में डेविड मिलर ने 20 बॉल पर 41 रन बनाए। लेकिन, वे दोनों टीम को जीत नहीं दिला सके।

गुजरात से गिल, बटलर और सुंदर की फिफ्टी
GT के लिए कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया। मैच का स्कोरबोर्ड



टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स


गुजरात छठे नंबर पर आई, दिल्ली नंबर-4 पर इस जीत से गुजरात की टीम मौजूदा सीजन के पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर है। वहीं, पहला मैच हारने वाली दिल्ली चौथे स्थान पर है। गुजरात के पास 2 और दिल्ली के पास 4 अंक हैं।

दोनों टीमों की प्लेइंग
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शन: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा।
अपडेट्स
06:11 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एक रन से हारी दिल्ली, गुजरात ने हराया
मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रनों की जरूरत थी। विपराज निगम ने प्रसिद्ध कृष्णा की पहली बॉल पर चौका लगा दिया था। फिर वे दूसरी बॉल पर गिल को कैच थमा बैठे। ओवर की चौथी बॉल पर मिलर ने छक्का लगाया। लेकिन, 5वीं बॉल पर सिंगल लेने से मना कर दिया और मैच टाई कराने का मौका गंवाया। आखिरी बॉल पर कुलदीप यादव रनआउट हो गए।
06:00 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दिए
19वां ओवर डाल रहे मोहम्मद सिराज ने 23 रन खर्च कर दिए। मिलर ने उनकी शुरुआती 3 बॉल पर लगातार 3 बाउंड्री लगाई। उसके बाद 5वीं बॉल पर विपराज ने चौका मारा।
05:49 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
केएल राहुल ने चार छक्के, 11 चौके लगाए
16वें ओवर की आखिरी बॉल पर केएल राहुल 92 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। राहुल ने अपनी पारी में 11 चौके और 4 छक्के लगाए।
05:39 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
स्टब्स रनआउट हुए, मिलर वापस आए
17वें ओवर की चौथी बॉल पर ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें साई सुदर्शन ने डायरेक्ट थ्रो पर रनआउट किया। स्टब्स के आउट होने के बाद डेविड मिलर क्रीज पर वापस आ गए हैं। वे रिटायर हर्ट हुए थे।
05:36 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली का स्कोर 150 पार पहुंचा
16वें ओवर में दिल्ली ने 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। अशोक कुमार के ओवर की तीसरी बॉल पर 5 रन आए। इसी के साथ टीम ने 150 रन का आंकड़ा पार किया।
05:18 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
राशिद खान को तीसरा विकेट, अक्षर आउट
14वें ओवर में अक्षर पटेल 2 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें राशिद खान ने ग्लेन फिलिप्स के हाथों कैच कराया। राशिद को तीसरा विकेट मिला है। उन्होंने समीर रिजवी (जीरो) और नीतीश राणा (5 रन) को लगातार दो बॉल पर आउट किया।
05:15 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
डेविड मिलर रिटायर हर्ट हुए
13वें ओवर की आखिरी बॉल पर डेविड मिलर रिटायर हर्ट हो गए। उनके कलाई में चोट लगी है। उनकी जगह अक्षर पटेल आए हैं।
05:11 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अशोक शर्मा ने 6 रन का ओवर डाला
अशोक शर्मा ने 12वें ओवर में महज 6 रन दिए। उनके ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। अशोक ने अपने पहले ओवर में 23 रन दिए थे।
04:57 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
राशिद खान ने बैक-टु-बैक विकेट झटके
विकेट सेलिब्रेट करते राशिद खान।
10वें ओवर में राशिद खान ने लगातार दो बॉल पर दो विकेट झटके। उन्होंने 5वीं बॉल पर नीतीश राणा (5 रन) को साई सुदर्शन के हाथों कैच कराया। उसके बाद समीर रिजवी को बोल्ड कर दिया। राशिद के इस ओवर से 4 रन आए।
04:50 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
लगातार 4 बाउंड्री से राहुल की फिफ्टी

फिफ्टी सेलिब्रेट करते केएल राहुल।
9वें ओवर में केएल राहुल ने प्रसिद्ध कृष्णा की बॉल पर लगातार चार बाउंड्री लगाकर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने ओवर की तीसरी बॉल पर चौका लगाया। फिर लगातार दो छक्के मारे। इसके बाद ओवर की आखिरी बॉल पर कट करके एक और चौका मारा और 29 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। राहुल ने IPL में 41वीं फिफ्टी लगाई है।
04:44 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली का पहला विकेट गिरा, निसांका आउट

प्रसिद्ध ने गुजरात को पहला विकेट दिलाया।
9वें ओवर की पहली बॉल पर दिल्ली ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर पाथुम निसांका 41 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने राहुल तेवतिया के हाथों कैच कराया।
04:42 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर में 5 रन दिए
राशिद खान ने अपने दूसरे ओवर में 5 रन दिए। उनके इस ओवर में भी बाउंड्री नहीं आई। राशिद ने 2 ओवर में महज 9 रन दिए हैं।
04:32 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अशोक शर्मा ने छठे ओवर में 23 रन दिए

पावरप्ले के आखिरी ओवर में अशोक शर्मा ने 23 रन खर्च कर दिए। राहुल और निसांका की जोड़ी ने उनके ओवर में 4 चौके और एक छक्का लगाया।इसी के साथ दोनों ने फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी की। दिल्ली ने पावरप्ले में बिना नुकसान के 63 रन बना लिए हैं। टीम के दोनों ओपनर्स क्रीज पर हैं।
04:27 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
राशिद खान ने 4 रन का ओवर डाला
5वें ओवर में राशिद खान ने महज 4 रन दिए। उनके ओवर में कोई बाउंड्री नहीं आई। राशिद ने केएल राहुल के सामने गुगली और लेग स्पिन का इस्तेमाल किया।
04:23 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
रबाडा ने 3 फुलटॉस डाली, ओवर से 9 रन आए
चौथे ओवर में कगिसो रबाडा ने फुलटॉस बॉल डाली। उनकी चौथी बॉल पर छक्का भी लगा। लेकिन, उनके ओवर से महज 9 रन आए।
04:13 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
कगिसो रबाडा ने 6 रन का ओवर डाला
गुजरात के कगिसो रबाडा ने पारी के दूसरे ओवर में महज 6 रन दिए। इस ओवर में महज एक बाउंड्री आई।
04:08 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
निसांका ने सिराज के ओवर में 3 चौके लगाए
दिल्ली के ओपनर पाथुम निसांका ने पारी का पहला ओवर डाल रहे मोहम्मद सिराज की बॉल पर 3 चौके लगाए। उन्होंने दूसरी, तीसरी और छठी बॉल को बाउंड्री पार पहुंचाया। सिराज के इस ओवर में 14 रन आए।
04:03 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात ने प्रसिद्ध कृष्णा को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया
गुजरात ने प्रसिद्ध कृष्णा को इम्पैक्ट प्लेयर बनाया। प्रसिद्ध को शाहरुख खान की जगह मैदान पर लाया गया।
03:56 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: दिल्ली को 211 रन का टारगेट
03:51 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
आखिरी ओवर से 12 रन आए, एक विकेट गिरा
गुजरात की पारी के आखिरी ओवर से 12 रन आए। मुकेश कुमार ने इस ओवर में वॉशिंगटन सुंदर को कैच आउट कराया। ओवर की आखिरी बॉल पर ग्लेन फिलिप्स ने चौका लगाकर टीम का स्कोर 210 रन तक पहुंचा दिया।
03:45 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
सुंदर की छक्के से फिफ्टी, IPL में पहला अर्धशतक

19वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने टी नटराजन की बॉल पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने IPL में पहली फिफ्टी लगाई है। हालांकि, वे 20वें ओवर में 55 रन बनाकर आउट भी हो गए।
03:42 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गिल 70 रन बनाकर आउट

18वें ओवर की तीसरी बॉल पर कप्तान शुभमन गिल फिफ्टी बनाकर आउट हुए। उन्होंने 45 बॉल पर 70 रन बनाए। उन्हें लुंगी एनगिडी ने नीतीश राणा के हाथों कैच कराया।
03:19 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
शुभमन ने फिफ्टी लगाई
15वें ओवर में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने फिफ्टी पूरी कर ली। उन्होंने लुंगी एनगिडी के खिलाफ चौका लगाया और 33 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा दी।
03:09 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मिलर से गिल का कैच ड्रॉप
14वें ओवर की दूसरी बॉल पर शुभमन गिल को जीवनदान मिला। अक्षर पटेल की बॉल पर डेविड मिलर से लॉन्ग ऑन पर कैच ड्रॉप हो गया। हालांकि, इसे हाफ चांस ही कहेंगे।
03:06 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
विपराज निगम के ओवर से 23 रन आए
12वें ओवर में विपराज निगम ने 23 रन खर्च कर दिए। इनमें दो छक्के, एक चौका और एक्ट्रा के 5 रन शामिल रहे। इसी ओवर में गिल और सुंदर ने फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी की।
02:56 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात का स्कोर 100 पार हुआ
10वें ओवर में गुजरात ने 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया। कुलदीप यादव के ओवर की आखिरी बॉल पर वॉशिंगटन सुंदर ने एक रन लिया और टीम स्कोर 100 पार पहुंचाया।
02:44 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बटलर के विकेट से फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक

8वें ओवर की तीसरी बॉल पर गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर जोस बटलर 27 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

02:43 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बटलर की फिफ्टी, गिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी

फिफ्टी सेलिब्रेट करते जोस बटलर। (फोटो- BCCI)
7वें ओवर में जोस बटलर ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अक्षर पटेल की बॉल पर दो लिए और अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने 24 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। उन्होंने गिल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की। 19 रन के टीम स्कोर पर साई सुदर्शन 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मुकेश कुमार ने बोल्ड कर दिया।
02:35 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गुजरात की मजूबत शुरुआत, गिल-बटलर नाबाद

टॉस हारकर बैटिंग कर रही गुजरात ने पावरप्ले में मजबूत शुरुआत की है। टीम ने शुरुआती 6 ओवर में एक विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। जोस बटलर फिफ्टी के करीब हैं। वे गिल के साथ 49 रन की साझेदारी कर चुके हैं।
02:28 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
बटलर ने मुकेश कुमार के ओवर में 3 छक्के मारे
5वें ओवर में जोस बटलर ने मुकेश कुमार की बॉल पर लगातार दो छक्के लगाए। उन्होंने पहली बॉल पर स्कूप शॉट खेला। उसके बाद दूसरी बॉल पर सामने की दिशा में छक्का लगाया। इस छक्के के सहारे गुजरात की टीम ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया। इसके बाद बटलर ने 5वीं बॉल पर भी छक्का लगाया। मुकेश के इस ओवर से 23 रन आए।
02:21 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
केएल राहुल की उंगली पर बॉल पर लगी
तीसरी ओवर में विकेटकीपिंग के दौरान केएल राहुल की उंगली पर बॉल लगी। उनके ट्रीटमेंट के लिए मेडिकल टीम को मैदान पर आना पड़ा। हालांकि, उन्होंने विकेटकीपिंग करना जारी रखा।
02:16 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
साई सुदर्शन दो चौके लगाकर आउट

साई सुदर्शन को मुकेश कुमार ने बोल्ड किया।
गुजरात ने तीसरे ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। मुकेश कुमार ने अपने दूसरे ओवर की पहली बॉल वाइड डाली। उसके बाद उन्होंने अगली ही बॉल पर साई सुदर्शन को बोल्ड कर दिया। साई सुदर्शन 7 बॉल पर 12 रन ही बना सके। इनमें दो चौके शामिल रहे।
02:12 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
एनगिडी की पहली बॉल पर चौका, ओवर में 7 रन दिए
पारी का दूसरा ओवर लेकर आउट लुंगी एनगिडी ने अपने पहले ओवर में महज 7 रन दिए। उनकी पहली बॉल पर साई सुदर्शन ने चौका लगाया था। इसके बावजूद एनगिडी ने आखिरी की 5 बॉल पर 3 रन दिए।
02:07 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
मैच शुरू, पहले ओवर से 11 रन आए
दिल्ली और गुजरात का मैच शुरू हो चुका है। मुकेश कुमार ने पारी का पहला ओवर डाला। उन्होंने इस ओवर में 11 रन खर्च कर दिए। हालांकि, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। गुजरात के ओपनर साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने चौके लगाकर अपना-अपना खाता खोला।
01:58 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
फैंस को शुभमन की से उम्मीद
01:54 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
GT की प्लेइंग-11 देखिए
01:41 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
DC की प्लेइंग-11 देखिए
01:36 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
अक्षर पटेल ने लगातार तीसरा टॉस जीता
01:34 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली ने गुजरात को बैटिंग का न्योता दिया
दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। कप्तान अक्षर पटेल ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। गुजरात में कप्तान शुभमन गिल की वापसी हो रही है। वे पिछला मैच चोट के कारण नहीं खेल सके थे।
01:28 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
हेड टु हेड में एक मैच का अंतर

IPL इतिहास में दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। DC ने 3 और GT ने 4 मैच जीते हैं। IPL 2025 में दोनों के बीच 2 मुकाबले हुए थे, जिन्हें GT ने जीता था।
01:27 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गिल वॉर्मअप कर रहे, चोट से वापसी कर रहे

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल वॉर्मअप कर रहे हैं। वे चोट की वजह से पहला मैच नहीं खेल सके थे।
01:22 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
समीर रिजवी टीम के टॉप स्कोरर

समीर रिजवी टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने दोनों मैचों में अर्धशतक लगाए। रिजवी ने 2 मैचों में 160 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 163.26 रहा है। गेंदबाजी में टी नटराजन ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं।
01:21 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
गिल वापसी कर रहे, पिछला मैच नहीं खेले थे

गुजरात के कप्तान शुभमन गिल पिछला मैच नहीं खेल पाए थे। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान ने कमान संभाली थी। DC के खिलाफ गिल की वापसी तय मानी जा रही है। उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है।
साई सुदर्शन इस सीजन टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैचों में 86 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 156.36 रहा है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने 2 मैचों में 4 विकेट लिए हैं।
01:17 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
3 प्वॉइंट्स में अरुण जेटली स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
- अरुण जेटली पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतरीन होगी। पेसर्स को शुरुआती ओवर्स में नई गेंद से थोड़ी मदद मिल सकती है।
- IPL में यहां 98 मैच खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 47 और दूसरी ने 50 मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
- सबसे बड़ा टीम स्कोर 278/3 है, जो सनराइजर्स हैदराबाद ने 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था।
01:17 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
दिल्ली की वेदर रिपोर्ट
दोपहर में दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगह धूप रहेगी। मौसम में हल्का बदलाव रहेगा और कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। बारिश की 57% आशंका है। 8 अप्रैल को तापमान 17 से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
01:14 PM8 अप्रैल 2026
- कॉपी लिंक
VIDEO में दिल्ली-गुजरात मैच का प्रीव्यू देखिए
