नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल से जुड़ी रही। देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों और रसोई गैस (LPG) एजेंसी चलाने वालों ने अपना कमीशन बढ़ाने की मांग की है। वहीं भारत की सरकारी तेल कंपनियां 2027 में अमेरिका से करीब 27.5 लाख मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) इंपोर्ट करेंगी।
कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां…
- शेयर बाजार में आज तेजी देखने को मिल सकती है।
- पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. पेट्रोल पर ₹1.50, डीजल पर ₹2.50 कमीशन बढ़ाने की मांग:LPG डीलर्स ने भी सिलेंडर पर ₹122 बढ़ाने को कहा, मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

देशभर के पेट्रोल पंप मालिकों और रसोई गैस (LPG) एजेंसी चलाने वालों ने अपना कमीशन बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने पेट्रोलियम मंत्रालय को पंप और एजेंसी चलाने का खर्च बढ़ने की बात कही है।
सूत्रों के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल पंप मालिक चाहते हैं कि उनका कमीशन 30% से 40% तक बढ़ाया जाए। पेट्रोल पर ₹1.50 और डीजल पर ₹2.50 कमीशन बढ़ाने की मांग है। वहीं, रसोई गैस डीलर्स ने भी हर सिलेंडर पर मिलने वाले कमीशन में कम से कम 122 रुपए बढ़ाने की मांग की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. भारत 2027 में अमेरिका से 27.5 लाख टन LPG खरीदेगा: अरामको, शेवरॉन समेत 4 कंपनियों को टेंडर मिला; मिडिल ईस्ट पर निर्भरता घटेगी

भारत की सरकारी तेल कंपनियां 2027 में अमेरिका से करीब 27.5 लाख मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) इंपोर्ट करेंगी। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने एक जॉइंट टेंडर जारी किया था।
मार्केट से जुड़े जानकारों के मुताबिक, यह टेंडर चार ग्लोबल कंपनियों- सऊदी अरामको, शेवरॉन, टोटलएनर्जीज ट्रेडिंग एसए और विटोल को दिया गया है। इस कदम का मकसद मिडिल ईस्ट से होने वाली सप्लाई में कमी की भरपाई करना है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. दिवाली के बाद महंगाई बढ़ी: स्मार्टफोन 18% और टीवी 7% तक महंगे हुए; फ्रिज, बिस्किट-नमक तक के दाम बढ़ेंगे

दिवाली का फेस्टिव सीजन खत्म होते ही अब घर का बजट संभालने की तैयारी कर लीजिए। कंज्यूमर गुड्स बनाने वाली कंपनियां स्मार्टफोन, टीवी, फ्रिज और रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम फिर से बढ़ाने जा रही हैं।
बढ़ती इनपुट कॉस्ट की भरपाई करने और अपने मार्जिन को बचाने के लिए कंपनियां कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ पैकेट्स का वजन भी घटा रही हैं। इससे आम परिवारों के बजट पर सीधा दबाव बढ़ सकता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. सॉफ्टवेयर बग ने अमेरिकी बैंकों का कामकाज रोका: ट्रांजैक्शन स्लो, लोगों का पैसा अटका; 8.6 करोड़ कस्टमर्स वाले जेपी मॉर्गन बैंक के सिस्टम में गड़बड़ी

अमेरिका के सबसे बड़े बैंकों में से एक जे. पी. मॉर्गन चेज में सोमवार को तकनीकी खराबी के कारण हजारों ग्राहक परेशान हुए। लोगों को ऑनलाइन अकाउंट खोलने, बैलेंस देखने, पेमेंट भेजने और ट्रांजैक्शन पूरा करने में दिक्कत हुई।
इसका असर जे. पी. मॉर्गन चेज के अलावा बैंक ऑफ अमेरिका, यूएस बैंक, वेल्स फार्गो, कैपिटल वन और ट्रूइस्ट जैसे बड़े बैंकों पर भी पड़ा। अमेरिका में जेपीमॉर्गन चेस के 8.6 करोड़ से ज्यादा कस्टमर्स हैं। बैंक की सर्विसेज अब दोबारा ठीक हो गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. IDBI बैंक बेचने के खिलाफ 3 दिसंबर को हड़ताल: कर्मचारियों की RBI से फेयरफैक्स डील रोकने की मांग; सरकार का 60.72% हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव

IDBI बैंक को प्राइवेट करने और इसे कनाडा की कंपनी फेयरफैक्स को बेचने के खिलाफ बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने विरोध तेज कर दिया है। कर्मचारी यूनियनों ने इस बिक्री के विरोध में 3 दिसंबर को देशभर में हड़ताल करने का ऐलान किया है।
कर्मचारियों के संगठन (UFIOE) ने RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा को चिट्ठी लिखकर इस सौदे को रोकने की मांग की है। यूनियन चाहती है कि जब तक इस पूरी डील की स्वतंत्र जांच नहीं हो जाती, तब तक RBI विदेशी कंपनी को बैंक का मालिकाना हक और कंट्रोल सौंपने की मंजूरी न दे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. जल्द ही कम हो सकता है हवाई किराया, बढ़ेंगी फ्लाइट्स: भारत 1,000 विमान खरीदेगा; पीयूष गोयल बोले- कुल 2,000 प्लेन की जरूरत, 1200 का ऑर्डर पहले दिया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत अपनी बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए 1,000 और सिविल एयरक्राफ्ट का ऑर्डर देने के लिए तैयार है। विमानों की संख्या बढ़ने से हवाई किराया कम हो सकता है।
उन्होंने बताया कि देश इस समय विमानों की भारी कमी से जूझ रहा है और कुल जरूरत को पूरा करने के लिए भारत को 2,000 से ज्यादा विमानों की जरूरत होगी। इसलिए विमान बनाने वाली कंपनियों से तेज लगातार बातचीत हो रही हैं दो दिन के मिस्र दौरे पर पहुंचे पीयूष गोयल ने यह जानकारी दी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर बाजार और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


