Headlines

Womens Asian Champions Trophy 2026


राजधानी में 19 से 28 नवंबर तक महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से अनुमोदित इस टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी।

.

भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मैच शेड्यूल में पहले दिन के मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, 19 नवंबर को पहला मैच दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला दोपहर 1 बजे निर्धारित था।

देखिए स्टेडियम की तैयारियां…

उद्घाटन समारोह का समय भी बदला

इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जापान और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। मेजबान भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ करेगी।

यह मुकाबला अब शाम 4:45 बजे खेला जाएगा, जबकि पहले इसका समय शाम 7 बजे था। वहीं, उद्घाटन समारोह का समय भी बदलकर शाम 6:30 बजे कर दिया गया है। पहले यह शाम 5:30 बजे निर्धारित था। यानी पहले दिन तीनों मुकाबले उद्घाटन समारोह से पहले खेले जाएंगे।

देखिए भारतीय हॉकी टीम के अभ्यास की तस्वीरें…

भारत के पांच लीग मैच, चार शाम 7 बजे से

शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम लीग चरण में पांच मुकाबले खेलेगी। पहले मैच में 19 नवंबर को मलेशिया से भिड़ंत होगी। इसके बाद 21 नवंबर को भारत का मुकाबला कोरिया से होगा।

22 नवंबर को भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। 24 नवंबर को भारत और चीन के बीच मुकाबला होगा, जबकि 25 नवंबर को जापान से सामना होगा।

भारतीय महिला हॉकी टीम भोपाल में।

भारतीय महिला हॉकी टीम भोपाल में।

भारत-मलेशिया का पहला मैच

पहले दिन के मैच का समय बदलने के बाद भारत-मलेशिया मुकाबला शाम 4:45 बजे होगा। बाकी चार लीग मुकाबले शाम 7 बजे निर्धारित हैं। भारत ने मेजबान होने के नाते अपने लीग मैचों के लिए शाम 7 बजे का स्लॉट मांगा था।

27 नवंबर को पोजिशन मुकाबले, 28 को खिताबी जंग

लीग चरण के मुकाबले 25 नवंबर को समाप्त होंगे। इसके बाद 27 नवंबर को टीमों की पूल पोजिशन के आधार पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।

दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मैच होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा।

28 नवंबर को शाम 4:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे, जबकि पराजित टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला होगा।

वर्ल्ड रैंकिंग में चीन सबसे आगे

टूर्नामेंट में शामिल छह टीमों की वर्ल्ड रैंकिंग पर नजर डालें तो चीन चौथे स्थान के साथ सबसे मजबूत रैंकिंग वाली टीम है। भारत सातवें, जापान 11वें, कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में चीन पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। जापान तीसरे, कोरिया चौथे, मलेशिया पांचवें और थाईलैंड छठे स्थान पर है।

ये खबर भी पढ़ें…

चीन मजबूत, लेकिन भारतीय महिला टीम कर सकती है उलटफेर

भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर शहर के हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह है। करीब लंबे अंतराल के बाद भोपाल को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.