Headlines

India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India ODI Squad, England Tour, Shreyas Iyer, Virat Kohli, Rohit Sharma, Cricket News, BCCI, Indian Cricket Team

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

BCCI ने रविवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम का ऐलान कर दिया। शुभमन गिल कप्तान बनाए गए हैं। श्रेयस अय्यर को उपकप्तानी दी गई है। विराट कोहली और रोहित शर्मा भी स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ इस सीरीज को 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए अहम माना जा रहा है। दौरे पर पांच टी-20 और तीन वनडे मैच होंगे। टी-20 टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टी-20 टीम के कप्तान हैं।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बरार।

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर

वरुण चक्रवर्ती आयरलैंड टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने बताया कि वह अभी भी बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैब से गुजर रहे हैं। फिटनेस पूरी तरह हासिल नहीं कर पाने के कारण उन्हें आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं माना गया है। उनकी वापसी को लेकर फैसला मेडिकल टीम की सलाह के आधार पर लिया जाएगा।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.