- Hindi News
- Sports
- India Vs China Womens Hockey World Cup | Savita & Navneet Preview
एम्सटेलवीन25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

महिला हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज अपना पहला मैच खेलेगी। टीम का मुकाबला चीन से होगा, जो पेरिस ओलिंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट है। पूल-D का यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से शुरु होगा।
भारत के ग्रुप में चीन, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड है। टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। इस मैच में हार से भारत के लिए अगले दोनों मुकाबले डू और डाई बन जाएंगे।
भारत के खिलाफ चीन का पलड़ा भारी
वर्ल्ड रैकिंग में चीन चौथे और भारत नौवें स्थान पर है। चीन का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। दोनों की पिछली भिड़ंत 2025 एशिया कप फाइनल में हुई थी। तब चीन ने भारत को 4-1 से हराकर खिताब जीता था। इसके बाद पेरिस ओलिंपिक में भी चीनी टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

एशिया कप 2025 के फाइनल में चीन ने भारत को 4-1 से हराया था।
गोलकीपर सविता का तीसरा वर्ल्ड कप
गोलकीपर सविता पुनिया का 313 इंटरनेशनल मैच खेल चुकी हैं। यह उनका तीसरा हॉकी वर्ल्ड कप है। वे दो ओलिंपिक और तीन एशियन गेम्स भी खेल चुकी हैं। उनपर प्रेशर सिचुएशन में टीम को संभालने की जिम्मेदारी होगी।
इसके अलावा ड्रैग फ्लिकर दीपिका और नवनीत शानदार फॉर्म में हैं। दीपिका ने नेशंस कप 2026 में 6 गोल दागे थे। यह टूर्नामेंट भारत ने जीता था। वहीं नवनीत कौर ने भी एशिया कप और वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में गोल किए थे।

सविता पुनिया दो ओलिंपिक, 3 एशियन गेम्स भी खेल चुकी हैं।
11 खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहीं
भारत 20 खिलाड़ियों के स्क्वाड के साथ टूर्नामेंट में उतरा है। इसमें 11 खिलाड़ी ऐसी हैं जो पहली बार वर्ल्ड कप टूर्नामेंट खेलेंगी।
भारतीय टीम ने टूर्नामेंट से पहले मेजबान नीदरलैंड्स के खिलाफ प्रैक्टिस मैच भी खेला था। भारत सलीमा टेटे की कप्तानी और डच कोच शोर्ड मारिने के गाइडेंस में टूर्नामेंट खेल रहा है।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारत: सविता, बिचू देवी खरीबाम, इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरंबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास, निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग, लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग।
चीन: लियू पिंग, ली टोंग, यांग लियू, झांग यिंग, चेन यी, मा निंग, झोंग जियाकी, दान वेन, ली होंग, ओउ जिक्सिया (कप्तान), पेंग यांग, ज़ू मेइरोंग, हे जियाजियांग, फैन युनक्सिया, चेन यांग, तान जिनझुआंग, लियू चेनचेंग, चेन टोंग, यू अनहुई, लुओ याक्सी।
