Headlines

India vs New Zealand T20I


9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी-20 के सभी टिकट बिक गए हैं। शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क में होने वाले मैच को देखने 40 हजार से ज्यादा दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, यह मैदान पर किसी अंतरराष्ट्रीय मैच की तीसरी सबसे बड़ी दर्शक संख्या हो सकती है।

भारतीय टीम शुरुआती तीनों मैच जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। सीरीज के अब तक चार मैचों के टिकट बिक चुके हैं। इनमें शुरुआती दो मैच और रविवार को हैमिल्टन में होने वाला पांचवां T20I भी शामिल है।

2019 का दर्शक रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, चौथे टी-20 में 40 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंच सकते हैं। ऐसा होने पर न्यूजीलैंड में द्विपक्षीय सीरीज के किसी मैच में दर्शकों की मौजूदगी का रिकॉर्ड टूट जाएगा। इससे पहले 2019 में ईडन पार्क में भारत के पुरुष और महिला टीमों के डबल-हेडर मुकाबलों को 36,523 दर्शकों ने देखा था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग एंड कमर्शियल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा कि ईडन पार्क में भरे स्टेडियम के बीच मैच देखने का अनुभव खास होता है। उन्होंने बताया कि सीरीज को लेकर दर्शकों का उत्साह उम्मीद से ज्यादा है। चौथे टी-20 के सभी टिकट बिकना इसकी पुष्टि करता है।

ईडन पार्क में इससे बड़ी भीड़ सिर्फ 2 बार जुटी

ईडन पार्क में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के दौरान 40 हजार से ज्यादा दर्शक जुटने का रिकॉर्ड सिर्फ 2 बार बना है।

2015 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल: न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच देखने 41 हजार दर्शक पहुंचे थे। ग्रांट एलियट के छक्के की मदद से न्यूजीलैंड ने फाइनल में जगह बनाई थी।

1982 का वनडे मैच: ऑस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड दौरे के पहले वनडे में करीब 42 हजार दर्शक पहुंचे थे। न्यूजीलैंड ने यह मैच 46 रन से जीता था। उस टीम में रिचर्ड हैडली, जॉन राइट और मार्टिन क्रो जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

भारत दौरे के लिए 1.26 लाख से ज्यादा टिकट बिके

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए अब तक 1.26 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इनमें से 71 हजार से ज्यादा टिकट टी-20 सीरीज के 5 मैचों के लिए खरीदे गए हैं।

तीसरे टी-20 में अभिषेक ने 38 गेंदों पर 113 रन बनाए

सीरीज के तीसरे टी-20 में भारत ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया था। न्यूजीलैंड के 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 13.2 ओवर में जीत हासिल की।

अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने 9 चौके और 11 छक्के लगाए। अभिषेक ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *