Infosys Q2 Results: Revenue Profit Growth & Dividend Update


  • Hindi News
  • Business
  • Infosys Q2 Results: Revenue Profit Growth & Dividend Update | India News

मुंबई8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश की दूसरी सबसे बड़ी IT सर्विसेज कंपनी इंफोसिस ने इस साल की जुलाई से सितंबर वाली तिमाही के नतीजे आज 23 अक्टूबर को जारी किए हैं। कंपनी ने इस दौरान ₹49,244 करोड़ का रेवेन्यू किया है, जो पिछले साल इसी समय हुए ₹44,490 करोड़ के रेवेन्यू से 11% ज्यादा है।

कमाई बढ़ने के साथ ही कंपनी का मुनाफा भी 6% बढ़ा है। इस तिमाही में इंफोसिस को ₹7,823 करोड़ का मुनाफा हुआ है, जो बीते साल इसी अवधि में ₹7,364 करोड़ रहा था। साथ ही कंपनी निवेशकों को हर शेयर पर ₹26 डिविडेंड देगी।

रिजल्ट से जुड़े फाइनेंशियल टर्म्स का आसान मतलब

  • Q2FY26 यानी 2025-2026 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर)
  • Q1 FY27 यानी 2026-2027 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून)
  • Q2FY27 यानी 2026-2027 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सिंतबर)
  • रेवेन्यू यानी कंपनी ने अपनी सेवाएं या सामान बेचकर कुल कितना पैसा कमाया।
  • प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स यानी खर्च और टैक्स चुकाने के बाद बचा मुनाफा।
  • EBITDA यानी, टैक्स, ब्याज और कुछ तय खर्चों से पहले हुई कमाई।
  • EPS यानी, कंपनी के हर 1 शेयर पर कितनी कमाई।

इंफोसिस के शेयर 2026 में अब तक 30% टूटे

शुक्रवार को कंपनी का शेयर 0.04% की बढ़त के साथ ₹1,153 पर बंद हुआ। इस साल 2026 में अब तक कंपनी का शेयर 30% गिर चुका है।

इस दौरान निफ्टी 50 में करीब 13% की गिरावट आई है, यानी इंफोसिस का प्रदर्शन बाजार के मुकाबले काफी कमजोर रहा है। इंफोसिस का मार्केट कैप लगभग ₹4.78 लाख करोड़ है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *