Headlines

IPO Market Update | HD Fire & Fusion CX Listing Date & Price Band


मुंबई5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोमवार 12 दिसंबर से शुरू होने वाले हफ्ते में 5 कंपनियां आईपीओ के जरिए बाजार से करीब 1,600 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में हैं। इसके अलावा एक कंपनी की लिस्टिंग भी होगी।

1. HD फायर प्रोटेक्ट: ₹712 करोड़ का IPO, पूरा ऑफर फॉर सेल

तारीख: ये आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड: प्राइस बैंड 258 से 271 रुपए प्रति शेयर है। लॉट साइज 55 शेयरों का है।

इश्यू साइज: यह पूरा 712 करोड़ रुपए का इश्यू ऑफर फॉर सेल है।

लिस्टिंग: स्टॉक की लिस्टिंग 21 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट, मुनाफा ₹116.79 करोड़ पहुंचा

1997 में बनी एचडी फायर प्रोटेक्ट आग बुझाने और सुरक्षा से जुड़े इक्विपमेंट्स और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है। इसके प्रोडक्ट्स में स्प्रिंकलर्स, अलार्म वॉल्व्स, डेल्यूज वॉल्व्स, फोम सिस्टम्स, मॉनिटर्स, नोजल्स, कस्टम-इंजीनियर्ड सिस्टम्स और गैस सेपरेशन सिस्टम शामिल हैं।

कंपनी ऑयल एंड गैस, रिफाइनिंग, पेट्रोकेमिकल्स, पावर, हैवी इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, फार्मा, डेटा सेंटर्स, हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर सेक्टर को अपनी सेवाएं देती है। कंपनी 90 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है और महाराष्ट्र में इसके दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं।

कंपनी का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 के 372.95 करोड़ रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 489.28 करोड़ रुपए हो गया। 2026 में मुनाफा 116.79 करोड़ रुपए रहा, जो एक साल पहले 109.72 करोड़ रुपए था।

2. फ्यूजन CX: ₹702 करोड़ का IPO, फ्रेश शेयर और OFS का मिक्स

तारीख: यह आईपीओ 14 अक्टूबर को खुलेगा और 16 अक्टूबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड: ₹275 से ₹289 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 51 शेयरों का है।

इश्यू साइज: कुल इश्यू साइज ₹702 करोड़ का है। इसमें ₹500 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि ₹202 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा।

लिस्टिंग: 22 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग संभावित है।

13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर्स, मुनाफा दोगुना होकर ₹170 करोड़ पहुंचा

फ्यूजन CX कस्टमर एक्सपीरियंस और बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी है। यह वॉइस, ईमेल, चैट, सोशल मीडिया और मैसेजिंग के जरिए कस्टमर सपोर्ट मुहैया कराती है। इसके अलावा कंपनी डेटा कलेक्शन, इमेज एंड वीडियो लेबलिंग और रोबोटिक टेलीऑपरेशंस जैसी सेवाएं भी देती है।

जून 2026 तक कंपनी के पास 13 देशों में 40 डिलीवरी सेंटर्स थे। इसके ग्राहकों में फॉर्च्यून 1000 की 22 कंपनियां हैं। कंपनी टेलीकॉम, हेल्थकेयर, ट्रैवल, BFSI और रिटेल जैसे सेक्टर्स में काम करती है।

3. सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज: 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल

तारीख: यह आईपीओ 15 अक्टूबर को खुलेगा और 19 अक्टूबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड: अभी तक इसके प्राइस बैंड का ऐलान नहीं हुआ।

इश्यू साइज: यह पूरा इश्यू 2.76 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को और लिस्टिंग 23 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं कंपनी के प्रोडक्ट

2001 में बनी सहजानंद मेडिकल टेक्नोलॉजीज (SMT) वैस्कुलर और हार्ट इंटरवेंशन से जुड़े मेडिकल डिवाइसेस बनाती है। इसके पोर्टफोलियो में कोरोनरी स्टेंट, बैलून्स, रीनल स्टेंट और पेरीफेरल ड्रग-कोटेड बैलून्स शामिल हैं। इसके प्रॉडक्ट्स 76 से ज्यादा देशों में इस्तेमाल होते हैं।

मेनबोर्ड के अलावा इस हफ्ते SME प्लेटफॉर्म पर भी दो कंपनियों के IPO आ रहे हैं…

4. रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज: ₹116 करोड़ का आईपीओ, नए शेयर जारी होंगे

तारीख: यह आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड: ₹105 से ₹112 प्रति शेयर तय किया गया है।

न्यूनतम निवेश: रीटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 2,400 शेयर (2 लॉट) है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से इसमें न्यूनतम ₹2,68,800 का निवेश करना होगा।

इश्यू साइज: यह पूरा ₹116.05 करोड़ का फ्रेश इश्यू (1.04 करोड़ शेयर) है। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई शेयर नहीं बेचा जा रहा है, यानी पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा।

लिस्टिंग: NSE SME प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 21 अक्टूबर को होने की उम्मीद है।

O&M सेवाएं भी देती है कंपनी

दिसंबर 2007 में बनी रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड एक इंजीनियरिंग सॉल्यूशंस कंपनी है। कंपनी अपने बनाए प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ थर्ड-पार्टी कंपनियों द्वारा लगाए गए सिस्टम्स के लिए ऑपरेशन्स एंड मेंटेनेंस (O&M) सेवाएं भी मुहैया कराती है।

कंपनी मुख्य रूप से 3 सेक्टर्स में काम करती है:

ऑनशोर: कमर्शियल बिल्डिंग्स, हॉस्पिटैलिटी, कॉर्पोरेट और इंडस्ट्रियल यूनिट्स।

ऑफशोर: ऑयल रिग्स, समुद्री प्लेटफॉर्म्स और अन्य ऑफशोर मरीन इंस्टॉलेशंस।

डेटा सेंटर: डेटा सेंटर्स के लिए स्पेशलाइज्ड कूलिंग और एयर-फ्लो सिस्टम्स।

5. वैभव व्यापार: ₹42.10 करोड़ का SME IPO

तारीख: यह आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर को बंद होगा।

प्राइस बैंड: कंपनी ने इसका प्राइस बैंड ₹51 से ₹54 प्रति शेयर तय किया है।

न्यूनतम निवेश: रीटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 4,000 शेयर (2 लॉट) है। ऊपरी प्राइस बैंड पर रीटेल निवेशकों को न्यूनतम ₹2,16,000 का निवेश करना होगा।

इश्यू साइज: यह पूरा ₹42.10 करोड़ का फ्रेश इश्यू है। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) का कोई हिस्सा नहीं है, यानी आईपीओ से जुटाई गई पूरी रकम सीधे कंपनी को मिलेगी।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग: शेयरों का अलॉटमेंट 16 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद NSE SME प्लेटफॉर्म पर इसकी लिस्टिंग 21 अक्टूबर को होने की संभावना है।

लोन फ्रंट एप के जरिए डिजिटल लेंडिंग करती है कंपनी

फरवरी 2009 में बनी वैभव व्यापार लिमिटेड एक NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी है। कंपनी अपने मोबाइल एप लोन फ्रंट के जरिए पर्सनल लोन देती है। इसका मुख्य फोकस भारत के शहरी और अर्ध-शहरी इलाकों में पहली बार लोन लेने वाले ग्राहकों पर है।

ये खबर भी पढ़ें…

विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹44,166 करोड़ निकाले: 2026 में निकासी ₹3 लाख करोड़ पार; वजह- US बॉन्ड यील्ड और क्रूड के दाम बढ़े

विदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने का सिलसिला जारी है। अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक इक्विटी मार्केट से ₹44,166 करोड़ की निकासी की है। इसके साथ ही साल 2026 में अब तक FPIs का कुल नेट आउटफ्लो बढ़कर ₹3.04 लाख करोड़ से ज्यादा हो चुका है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.