Headlines

Junior Asia Cup Hockey: India Beats Malaysia, Enters Final


  • Hindi News
  • Sports
  • Junior Asia Cup Hockey: India Beats Malaysia, Enters Final | Anmol Ekka

चीन1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। चीन के मोकी में शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल में भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल किए।

भारत अब 13 सितंबर को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान और साउथ कोरिया के बीच दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से खेलेगा। भारत इस टूर्नामेंट का डिफेंडिंग चैंपियन है और अब उसके पास लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का मौका है।

अनमोल के गोल ने बढ़त दिलाई

पूल-ए में टॉप करने के बाद भारत का सामना सेमीफाइनल में पूल-बी की दूसरे नंबर की टीम मलेशिया से हुआ। मलेशिया ने अपने पूल में कजाकिस्तान और बांग्लादेश को हराया था, जबकि पाकिस्तान से उसे 5-2 से हार मिली थी। चीन के खिलाफ 1-0 की जीत के बाद उसने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 3-1 से हराया। कप्तान अनमोल एक्का ने दो गोल कर टीम को बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सुखविंदर ने भी गोल किया। मलेशिया की ओर से एम. राहुल ने एक गोल किया।

भारत फाइनल तक कैसे पहुंचा?

भारत को टूर्नामेंट के पूल-ए में साउथ कोरिया, जापान, चीनी ताइपे और इंडोनेशिया के साथ रखा गया था। टीम ने चार लीग मैचों में 3 जीत और 1 ड्रॉ के साथ 10 अंक हासिल किए और पूल में टॉप किया। साउथ कोरिया 9 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

भारत ने अभियान की शुरुआत इंडोनेशिया के खिलाफ 14-0 की बड़ी जीत से की। इस मैच में कप्तान अनमोल एक्का ने 4 और अजीत यादव ने 3 गोल किए, जबकि प्रभदीप सिंह ने 5 गोल दागे।

दूसरे मैच में भारत का सामना जापान से हुआ। मुकाबला 3-3 से ड्रॉ रहा। इसके बाद टीम ने साउथ कोरिया को 7-3 से हराया। इस मैच में भी अनमोल एक्का ने 2 गोल किए और भारत ने आखिरी क्वार्टर में लगातार तीन गोल कर मुकाबला अपने नाम किया।

पूल स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से हरा दिया। अनमोल एक्का ने अकेले 6 गोल किए और सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। इस जीत के साथ भारत 10 अंकों के साथ पूल में पहले स्थान पर रहा।

भारत ने पूल स्टेज में 39 गोल किए और सिर्फ 6 गोल खाए। एक मैच ड्रॉ रहा, जबकि बाकी तीनों में उसे जीत मिली।

भारत लगातार तीसरी बार चैंपियन बनना चाहेगा

भारत ने 2023 में पाकिस्तान को 2-1 से हराकर जूनियर एशिया कप का खिताब जीता था। इसके बाद 2024 में भी पाकिस्तान को फाइनल में 5-3 से हराकर लगातार दूसरी बार चैंपियन बना। 2024 का खिताब भारत का कुल पांचवां जूनियर एशिया कप खिताब था।

भारत इससे पहले 2004, 2008 और 2015 में भी चैंपियन बन चुका है। 2023 की जीत के साथ उसने सबसे ज्यादा खिताब के मामले में पाकिस्तान को पीछे छोड़ा था और 2024 में अपना रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीता।

जूनियर वर्ल्ड कप का टिकट भी दांव पर

जूनियर एशिया कप सिर्फ महाद्वीपीय खिताब की लड़ाई नहीं है। यह एशिया की टीमों के लिए FIH जूनियर वर्ल्ड कप की क्वालिफिकेशन प्रतियोगिता भी है। इस बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली भारत, मलेशिया, पाकिस्तान और साउथ कोरिया की टीमों ने 2027 जूनियर वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। ——————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में:बांग्लादेश को 40 रन से हराया; शेफाली ने 64 रन बनाए, दीप्ति के 3 विकेट

भारत 10वीं बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में पहुंच गया है। टीम ने पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया। भारत 4 बार वनडे और अब छठी बार टी-20 फॉर्मेट के फाइनल में पहुंचा है। वनडे के चारों फाइनल भारत ने जीते हैं। टी-20 में टीम 2012, 2016 और 2022 में चैंपियन बनी, जबकि 2018 और 2024 में रनर-अप रही थी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.