Headlines

Lords T20 Match | Nepal Bangladesh Cricket T20 Blast Double Header


49 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
16 जून 2024 को बांग्लादेश और नेपाल के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच में रिशाद हुसैन शॉट खेलते हुए। - Dainik Bhaskar

16 जून 2024 को बांग्लादेश और नेपाल के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच में रिशाद हुसैन शॉट खेलते हुए।

क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर जून 2027 में नेपाल और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के बीच 3 जून को एक टी-20 मैच खेला जाएगा। इसी दिन लॉर्ड्स पर एक टी-20 ब्लास्ट मैच भी होगा।

टी-20 ब्लास्ट इंग्लैंड का डोमेस्टिक टूर्नामेंट हैं। यह पहली बार होगा जब लॉर्ड्स पर एक ही दिन पुरुषों के इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट मैच का डबल-हेडर खेला जाएगा।

नेपाल का इंग्लैंड दौरा- 6 मैच, 3 देशों के खिलाफ

नेपाल का यह दौरा सिर्फ बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच तक सीमित नहीं होगा। टीम इंग्लैंड में स्कॉटलैंड और आयरलैंड के खिलाफ भी खेलेगी।

बांग्लादेश भी 17 साल बाद लॉर्ड्स लौटेगा

नेपाल के खिलाफ मुकाबले से पहले बांग्लादेश इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेलेगा। यह टेस्ट 28 मई 2027 से लॉर्ड्स में शुरू होगा। बांग्लादेश की पुरुष टीम 17 साल बाद इस मैदान पर टेस्ट खेलने लौटेगी।

नेपाल और बांग्लादेश के बीच अब तक 2 टी-20

नेपाल और बांग्लादेश की टीमें अब तक 2 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में आमने-सामने हुई हैं। ये दोनों मुकाबले टी-20 वर्ल्ड कप में खेले गए थे। बांग्लादेश ने दोनों मैच जीते हैं।

————————————

यह खबर भी पढ़ें…

बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम

कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.