Headlines

Malavika Mohanan Slams Sensationalist Questions on Vijay & Trisha


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मालविका और विजय ने 2021 की फिल्म ‘मास्टर’ में साथ काम किया था। - Dainik Bhaskar

मालविका और विजय ने 2021 की फिल्म ‘मास्टर’ में साथ काम किया था।

एक्ट्रेस मालविका मोहनन से हाल ही में एक इवेंट के दौरान विजय और तृषा को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर मालविका नाराज हो गईं। साथ ही बाद में उन्होंने X पर पोस्ट कर कहा कि कुछ सवाल सिर्फ सनसनी फैलाने के उद्देश्य से पूछे गए थे।

मालविका ने X पर लिखा, ‘मैं कल एक इवेंट में गई थी। वहां मौजूद तमिलनाडु मीडिया और सभी पत्रकारों के लिए मेरे मन में पूरा सम्मान है, लेकिन कुछ लोगों ने बार-बार ऐसे सवाल पूछे, जो बिल्कुल जरूरी नहीं थे और सिर्फ सनसनी फैलाने वाले थे।’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘थलापति विजय को मैं पिछले सात सालों से जानती हूं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं और उन्हें अपना दोस्त मानकर खुद को खुशकिस्मत समझती हूं। उनका सफर सच में बेहद शानदार रहा है। मैं चाहूंगी कि आगे से मीडिया बातचीत के दौरान सभी लोग सम्मान और समझदारी बनाए रखें, ताकि किसी को असहज महसूस न हो। धन्यवाद।’

मालविका मोहनन ने ‘मास्टर’, ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और ‘तंगलान’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

मालविका मोहनन ने ‘मास्टर’, ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ और ‘तंगलान’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

दरअसल, चेन्नई में आयोजित एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान मालविका से पूछा गया था कि एक्ट्रेस तृषा कृष्णन अक्सर विजय के साथ कई जगह नजर आती हैं, तो क्या उन्हें भी उनके साथ यात्रा करने का कोई तरीका पता है। इस सवाल पर मालविका नाराज हो गईं और उन्होंने जवाब दिया, ‘आप मुझसे कैसे-कैसे सवाल पूछ रहे हैं?’ तृषा और विजय की डेटिंग चर्चा

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से तृषा को एक्टर और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ लिंक किया जा रहा है। हालांकि, विजय और तृषा ने अब तक अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।

शुक्रवार को तृषा चेन्नई में अपनी नई रिलीज फिल्म ‘करुप्पु’ की स्क्रीनिंग में पहुंचीं। इस दौरान डायरेक्टर आरजे बालाजी और एक्टर कार्थी भी मौजूद थे। थिएटर से बाहर निकलते समय तृषा अपनी कार में बैठी थीं। उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और जींस पहनी हुई थी। इसी दौरान एक फैन ने कहा, ‘थलापति से कहना कि मैंने उनका हालचाल पूछा है।’

इस पर तृषा ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘कंदीपा (जरूर)’। फिर उन्होंने सिर नीचे कर लिया। इसके बाद वह फोन चलाती नजर आती हैं। बाद में तृषा वहां मौजूद फैंस की तरफ हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करती दिखीं।

तृषा की फिल्म 'करुप्पु' सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई।

तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज हुई।

हाल ही में सीएम विजय के एक फैसले की भी काफी चर्चा हुई, जिसमें उन्होंने तृषा की फिल्म ‘करुप्पु’ के लिए सुबह 9 बजे के मॉर्निंग शो (स्पेशल स्क्रीनिंग) की विशेष अनुमति दी। बता दें कि मॉर्निंग शो पर राज्य में पिछले 3 सालों से प्रतिबंध लगा हुआ था। पूरी खबर यहां पढ़ें…

इससे पहले 10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।

शपथ ग्रहण समारोह में तृषा ने विजय के परिवार से मुलाकात की और उनकी मां से गले मिलीं।

वहीं, 4 मई को चुनाव परिणाम के दिन तृषा विजय के नीलांकरई स्थित घर भी पहुंची थीं। खास बात यह रही कि उसी दिन तृषा का 43वां जन्मदिन भी था।

तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं।

तृषा मंदिर के बाद विजय के घर पहुंची थीं।

विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा

पर्सनल लाइफ की बात करें तो तृषा की 2015 में बिजनेसमैन वरुण मनियन से सगाई हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। वहीं, विजय ने 1999 में संगीता सोरनालिंगम से शादी की थी। इस शादी से दोनों के दो बच्चे जेसन संजय और दिव्या साशा हुए। वहीं, विजय और संगीता के तलाक का मामला अदालत में चल रहा है।

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने अपनी तलाक याचिका में पति विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.