- Hindi News
- Sports
- Pakistan Boxer Qudratullah Missing From Glasgow Commonwealth Games | Controversy
2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स खत्म होने के बाद पाकिस्तान के बॉक्सर कुदरतुल्लाह टीम होटल से गायब हो गए हैं। इस घटना के बाद पाकिस्तान बॉक्सिंग फेडरेशन (PBF) एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है।
पाकिस्तान ओलंपिक एसोसिएशन के करीबी एक भरोसेमंद सूत्र ने मंगलवार को बताया कि कुदरतुल्लाह अपने वेट कैटेगरी में मुकाबला खेलने के बाद होटल से गायब हुए। हैरानी की बात यह है कि बॉक्सर का पासपोर्ट टीम मैनेजर के पास था, फिर भी वह वहां से निकलने में कामयाब रहा।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
पाकिस्तान के खिलाड़ियों के विदेश में गायब होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लगभग हर बड़े अंतरराष्ट्रीय इवेंट के दौरान पाकिस्तानी बॉक्सर्स के विदेश में गायब होने की खबरें सामने आती रही हैं।
साल 2022 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान भी दो पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच और नजीरउल्लाह खान बर्मिंघम में गायब हो गए थे। उस समय भी उनके पासपोर्ट कथित तौर पर टीम के मुखिया के पास ही थे।
इटली में भी सामने आया था मामला
साल 2024 में इटली के बुस्टो अर्सिजियो शहर में हुए वर्ल्ड ओलंपिक क्वालिफायर के दौरान भी ऐसा ही एक मामला हुआ था। तब एशियाई गोल्ड मेडलिस्ट बॉक्सर जोहैब रशीद अपने रूममेट की विदेशी मुद्रा और कीमती सामान लेकर फरार हो गया था।
ग्लासगो से पाकिस्तान का 36 सदस्यीय दल स्वदेश लौट आया है। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में पाकिस्तान को केवल एक ब्रॉन्ज मेडल मिला, जिसे महिला बॉक्सर फातिमा जेहरा ने जीता।
