Headlines

PUC Certificate Validity Update | New BS-VI Vehicle Rules India


5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) की वैधता अवधि में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 6 साल तक पुरानी BS-VI निजी गाड़ियों का PUC सर्टिफिकेट अब 3 साल तक वैध रहेगा। वहीं, 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुरानी गाड़ियों को हर साल सर्टिफिकेट रिन्यू कराना होगा।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 13 नवंबर को इस संबंध में अधिसूचना जारी की। नए नियमों में निजी और व्यावसायिक वाहनों के लिए अलग-अलग वैधता अवधि तय की गई है। ये नियम राजपत्र में प्रकाशित होते ही लागू हो गए।

निजी वाहनों के लिए नई व्यवस्था

  • 6 साल तक पुराने BS-VI निजी वाहनों का PUC सर्टिफिकेट हर 3 साल में रिन्यू कराना होगा।
  • 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए हर साल रिन्यूअल जरूरी होगा।
  • 10 साल से ज्यादा पुराने वाहनों का सर्टिफिकेट हर 6 महीने में रिन्यू कराना होगा।

व्यावसायिक वाहनों के लिए नियम

  • 6 साल तक पुराने BS-VI ट्रांसपोर्ट वाहनों का सर्टिफिकेट हर 2 साल में रिन्यू होगा।
  • 6 साल से ज्यादा और 10 साल तक पुराने वाहनों के लिए सालाना रिन्यूअल जरूरी होगा।
  • 10 साल से ज्यादा पुराने ट्रांसपोर्ट वाहनों के लिए हर 6 महीने में रिन्यूअल कराना होगा।

पुराने BS मानकों वाले वाहनों की वैधता

BS-I, BS-II और BS-III मानक वाले वाहनों के PUC सर्टिफिकेट की वैधता 3 महीने रहेगी। वहीं, BS-IV वाहनों के लिए यह अवधि 6 महीने तय की गई है।

एक्सपायरी से 10 दिन पहले रिन्यू कराने पर पुरानी तारीख से लागू होगा सर्टिफिकेट

नए नियमों में रिन्यू किए गए सर्टिफिकेट की प्रभावी तारीख भी स्पष्ट की गई है। अगर मौजूदा सर्टिफिकेट की एक्सपायरी से 10 दिन पहले के भीतर रिन्यूअल कराया जाता है, तो नया सर्टिफिकेट पुराने सर्टिफिकेट की एक्सपायरी की तारीख से प्रभावी होगा।

वहीं, एक्सपायरी के बाद रिन्यूअल कराने पर नया सर्टिफिकेट रिन्यूअल की तारीख से लागू होगा। नए नियम लागू होने से पहले जारी सर्टिफिकेट पर संशोधित वैधता अवधि पहली बार रिन्यू कराए जाने के बाद लागू होगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *