Headlines

Purple Style Labs IPO | Abhishek Monty Agrawal Mumbai Fashion Business


3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
साल 2018 में पर्पल स्टाइल लैब्स ने मल्टी-ब्रांड लक्जरी फैशन प्लेटफॉर्म 'पर्नियाज पॉप-अप शॉप' का अधिग्रहण किया। - Dainik Bhaskar

साल 2018 में पर्पल स्टाइल लैब्स ने मल्टी-ब्रांड लक्जरी फैशन प्लेटफॉर्म ‘पर्नियाज पॉप-अप शॉप’ का अधिग्रहण किया।

IIT बॉम्बे से पढ़ाई और डॉयचे बैंक में बैंकिंग की नौकरी करने वाले अभिषेक ‘मोंटी’ अग्रवाल की कंपनी पर्पल स्टाइल लैब्स अपना IPO लेकर आ रही है। इस कंपनी में शाहरुख खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी सेलिब्रिटीज का निवेश हैं।

जानिए कैसे एक एयरोस्पेस इंजीनियर ने मुंबई में जारा के स्टोर की जगह लेकर लक्जरी फैशन की दुनिया में 4,600 करोड़ रुपए का साम्राज्य खड़ा किया…

सवाल 1. पर्पल स्टाइल लैब्स के IPO की मुख्य डिटेल्स क्या हैं?

जवाब: पर्पल स्टाइल लैब्स ने अपने ₹680 करोड़ के IPO के लिए प्राइस बैंड ₹546 से ₹575 प्रति शेयर तय किया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 31 अगस्त को खुलेगा और 2 सितंबर को बंद होगा। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी का कुल वैल्यूएशन लगभग ₹4,600 करोड़ आंका गया है।

सवाल 2. कंपनी के फाउंडर कौन हैं और उनका बैकग्राउंड क्या है?

जवाब: कंपनी के फाउंडर और प्रमुख अभिषेक ‘मोंटी’ अग्रवाल हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में BTech और MTech की डिग्री हासिल की है। ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने ‘डॉयचे बैंक’ में इक्विटी डेरिवेटिव्स स्ट्रक्चरर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।

कंपनी के फाउंडर और प्रमुख अभिषेक 'मोंटी' अग्रवाल हैं।

कंपनी के फाउंडर और प्रमुख अभिषेक ‘मोंटी’ अग्रवाल हैं।

सवाल 3. एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और बैंकिंग छोड़कर उन्होंने फैशन बिजनेस में एंट्री कैसे ली?

जवाब: अभिषेक की रुचि लक्जरी प्रोडक्ट्स और कपड़ों के बिजनेस में थी। बिना किसी औपचारिक फैशन एजुकेशन या अनुभव के उन्होंने 2015 में बैंकिंग छोड़ दी।

इसके बाद पर्पल स्टाइल लैब्स (PSL) की नींव रखी। उनका विजन भारत के बड़े डिजाइनर ब्रांड्स, टेक्नोलॉजी, रिटेल और डिस्ट्रीब्यूशन को एक सिंगल प्लेटफॉर्म पर लाना था।

सवाल 4. कंपनी की ग्रोथ में सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट क्या रहा?

जवाब: साल 2018 में पर्पल स्टाइल लैब्स ने मल्टी-ब्रांड लक्जरी फैशन प्लेटफॉर्म ‘पर्नियाज पॉप-अप शॉप’ का अधिग्रहण किया। यह टेकओवर कंपनी के लिए गेम-चेंजर साबित हुआ, जिसके जरिए घरेलू और विदेशी ग्राहकों तक भारतीय डिजाइनर वियर की पहुंच आसान हो गई।

सवाल 5. मुंबई के फ्लोरा फाउंटेन स्थित बिल्डिंग से जुड़ा क्या मामला है?

जवाब: फरवरी 2025 में अंतरराष्ट्रीय ब्रांड ज़ारा ने मुंबई की इस्माइल बिल्डिंग में स्थित अपना फ्लैगशिप स्टोर बंद कर दिया था। इस 5 मंजिला और लगभग 60 हजार स्क्वायर फीट में फैले स्पेस का पर्पल स्टाइल ने टेकओवर कर लिया। इससे इंडियन फैशन इंडस्ट्री में कंपनी का दबदबा और मजबूत हुआ।

सवाल 6. कौन-कौन से बड़े सेलिब्रिटी और इन्वेस्टर्स इस कंपनी से जुड़े हैं?

जवाब: पर्पल स्टाइल लैब्स के शेयरहोल्डर्स में कई दिग्गज बॉलीवुड और स्पोर्ट्स हस्तियां शामिल हैं। इनमें शाहरुख़ खान, सलमान खान, सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसे नाम मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अलावा कई संस्थागत और प्रमुख स्टार्टअप इन्वेस्टर्स ने भी कंपनी में निवेश किया है।

सवाल 7. कंपनी का मौजूदा बिजनेस मॉडल और नेटवर्क कितना बड़ा है?

जवाब: कंपनी केवल ऑनलाइन मार्केटप्लेस नहीं है, बल्कि यह डिजिटल सेल्स और फिजिकल एक्सपीरियंस सेंटर्स को मिलाकर एक ओम्नीचैनल मॉडल चलाती है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में 1,300 से ज्यादा डिजाइनर्स का नेटवर्क है। इसके अलावा कंपनी ने वेंडेल रोड्रिक्स और हेमंत त्रिवेदी जैसे नामचीन फैशन लेबल्स का भी अधिग्रहण किया है।

सवाल 8. पर्पल स्टाइल लैब्स की वित्तीय स्थिति कैसी है?

जवाब: वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.9% बढ़कर ₹557.8 करोड़ रहा, जो FY25 में ₹489.9 करोड़ था। हालांकि, बिजनेस विस्तार और आक्रामक निवेश के कारण FY26 में कंपनी का नेट लॉस बढ़कर ₹285.4 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹188.4 करोड़ था।

सवाल 9. इस पूरी यात्रा से बिजनेस जगत और आंत्रप्रेन्योर्स के लिए क्या बड़ा टेकअवे है?

जवाब: अभिषेक अग्रवाल की यात्रा यह दर्शाती है कि कोर डोमेन नॉलेज न होने के बावजूद सही बिजनेस मॉडल से सफलता पाई जा सकती है। उन्होंने खुद फैशन डिजाइनर बनने के बजाय फैशन के बिजनेस, डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रांड एक्विजिशन और टेक-संचालित प्लेटफॉर्म निर्माण पर फोकस किया।

नॉलेज पार्ट: जानें क्या है ओम्नीचैनल फैशन मॉडल?

ओम्नीचैनल का मतलब है ऑनलाइन और ऑफलाइन शॉपिंग को आपस में जोड़ देना। यानी ग्राहक चाहें मोबाइल एप से सामान खरीदें या सीधे दुकान में जाकर। उन्हें दोनों जगह एक जैसी सुविधा, कीमतें और ऑप्शंस मिलते हैं।

रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए टिप्स

कंपनी का रेवेन्यू बढ़ रहा है, लेकिन घाटा भी ₹188.4 करोड़ से बढ़कर ₹285.4 करोड़ हो गया है। हाई लक्जरी सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और बर्न रेट को ध्यान में रखकर ही IPO में निवेश का निर्णय लें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *