Russia-Ukraine War | Zelenskyy & Putin Clash Over Black Sea Ship Attacks


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
पुतिन ने गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में आयोजित ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाषण दिया।  - Dainik Bhaskar

पुतिन ने गुरुवार को व्लादिवोस्तोक में आयोजित ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाषण दिया।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच समुद्र में रूसी जहाजों को लेकर तनाव बढ़ गया है। रूस के नागरिक और कारोबारी जहाजों पर हमलों को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चेतावनी दी है।

उन्होंने इसे आतंकवाद करार दिया और कहा कि इससे रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता की संभावना और मुश्किल हो रही है।

उन्होंने हाल में रूसी नागरिक जहाजों को जब्त किए जाने की घटनाओं का जिक्र किया। साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने रूसी हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने वाले विदेशी विमानों को लेकर कहा था कि अब वहां ‘सुरक्षित दिन’ खत्म हो गए हैं।

पुतिन ने कहा कि रूसी जहाजों को निशाना बनाना “राजकीय आतंकवाद” है। उन्होंने पश्चिमी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो लोग ऐसी घटनाओं पर चुप रहते हैं, वे “अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के सहयोगी” बन जाते हैं।

खबर अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *