8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की मंगेतर और एक्ट्रेस समरीन कौर ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने पर नाराजगी जताई है।
समरीन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर साफ किया कि पिछले चार साल से उनकी आशीष से कोई बातचीत नहीं हुई है। 11 नवंबर को अर्शदीप सिंह से सगाई के बाद सोशल मीडिया पर आशीष और समरीन के पुराने क्लिप एडिट कर फैलाए जा रहे थे।
समरीन ने भ्रामक कहानियां बनाने वाले कंटेंट क्रिएटर्स को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

समरीन सोशल मीडिया पर फैशन, ट्रैवल, फिटनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ा कंटेंट शेयर करती रहती हैं।
‘चार साल पहले साथ काम किया था, अब कोई संपर्क नहीं’
समरीन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि इंटरनेट एक अजीब जगह है, जो कभी मजेदार तो कभी निराशाजनक लगती है। उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही उन्हें एक यूट्यूबर के साथ चार साल पुराने कोलाबोरेशन की एडिटेड रील्स दिखाई दीं।
समरीन ने स्पष्ट किया कि चार साल पहले उन्होंने साथ काम किया था, लेकिन उसके बाद से न तो उनकी कोई बात हुई है और न ही कोई कंटेंट बनाया गया है। उन्होंने व्यूज के लिए पुरानी तस्वीरें दोबारा इस्तेमाल न करने की अपील की।

तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया यूजर्स को चेतावनी देते हुए कहा कि क्लिक और व्यूज पाने के लिए उनके नाम या तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ उनकी टीम कानूनी कदम उठाएगी।
उन्होंने लोगों से किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचने की अपील की। समरीन ने कहा कि ऐसी भ्रामक खबरों का असर असली लोगों, उनकी छवि और उनके परिवारों पर पड़ता है। हर बात को ऑनलाइन कंटेंट में बदलने की जरूरत नहीं है।

एक्ट्रेस समरीन कौर ने यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों और वीडियो के वायरल होने पर नाराजगी जताई है।
11 नवंबर को क्रिकेटर अर्शदीप सिंह से की थी सगाई
समरीन का यह बयान भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ उनकी सगाई की घोषणा के ठीक दो दिन बाद आया है। दोनों ने 11 नवंबर 2026 को इंस्टाग्राम पर सगाई की तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था।
उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। समरीन ने इसकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जिसमें अर्शदीप झील किनारे बने लकड़ी के डेक पर उन्हें घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते दिखे।

अर्शदीप-समरीन की लव स्टोरी के बारे में जानिए…
- अप्रैल में स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा: अप्रैल 2026 में अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ पकड़े फोटो शेयर की। चेहरा नहीं दिखा, लेकिन फैंस ने हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस कर लिया। इसकी तुलना समरीन की तस्वीरों से की गई और यहीं से दोनों के रिश्ते की चर्चा शुरू हुई।
- IPL में अर्शदीप को चीयर करती दिखीं: IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैच देखने पहुंचीं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ और मुंबई के स्टेडियम में वीआईपी स्टैंड से अर्शदीप को चीयर करते देखा गया। इसके बाद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं और तेज हो गईं।
- धर्मशाला और एयरपोर्ट पर साथ हुए स्पॉट: मई महीने में IPL के दौरान दोनों का धर्मशाला की सड़कों पर हाथों में हाथ डालकर घूमने का वीडियो वायरल हुआ। इस दौरान भी फैंस ने उनसे इसके बारे में पूछा लेकिन दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया था। इसी दौरान उन्हें चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।
- गुरुद्वारे पहुंचे, फिर उड़ी ब्रेकअप की अफवाह: जून में दोनों पंजाब के एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर दोनों के एक-दूसरे को अनफॉलो करने की चर्चा चली और ब्रेकअप की अफवाहें उड़ीं। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हुई।
- ‘My Person’ लिखकर रिश्ता किया ऑफिशियल: इसके बाद अर्शदीप ने समरीन के साथ दो तस्वीरें शेयर करते हुए ‘My Person’ लिखा। इसके साथ ही पिछले तीन महीने से चल रही सभी अटकलों पर विराम लग गया। अब दोनों ने सगाई कर ली।

ये खबर भी पढ़ें
क्रिकेटर अर्शदीप-मॉडल समरीन की लव स्टोरी:सोशल मीडिया पर मिले, IPL मैच में साथ दिखे; न्यूजीलैंड में झील किनारे प्रपोज कर सगाई की

भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मॉडल समरीन कौर के साथ सगाई कर ली। उन्होंने न्यूजीलैंड में समरीन कौर को अंगूठी पहनाई। पूरी खबर पढ़ें
