5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राजस्थान के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उनके लिए पर्सनल रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत मायने रखती है।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 मैच से पहले सूर्यवंशी ने जियोस्टार से बातचीत में कहा- ‘अगर मैं शतक की जगह 80 रन बनाऊं और टीम जीत जाए, तो वह पारी मेरे लिए 100 रन से ज्यादा कीमती है।’
15 साल के इस लेफ्टी बल्लेबाज वैभव ने एलिमिनेटर में हैदराबाद के खिलाफ 29 बॉल पर 97 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।
वे महज 3 रन से IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने से चूक गए थे। इस पारी की बदौलते राजस्थान ने हैदराबाद को 47 रन से हराया था।

वैभव की खास बातें…
- वैभव ने बताया कि उनके पिता हमेशा कहते हैं कि चाहे तुम शतक लगाओ, दोहरा शतक लगाओ या तिहरा शतक…अगर तुम्हारी उस पारी से टीम नहीं जीतती, तो उन रनों की कोई कीमत नहीं है।’
- वैभव ने कहा कि वे प्रैक्टिस से ब्रेक नहीं लेते। बचपन से ही पापा ने मुझे इतनी प्रैक्टिस कराई है कि अगर मैं एक दिन भी नेट पर न जाऊं, तो लगता है जैसे जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है।’
- वैभव ने IPL के लिए 10वीं का बोर्ड एग्जाम छोड़ दिया। उन्होंने कहा- ‘मुझे लगा कि मुझे लगातार प्रैक्टिस करनी चाहिए। क्योंकि IPL पास था। फॉर्मेट बदल रहा था, इसलिए मुझे अपने गेम के कुछ हिस्सों पर काम करने की जरूरत थी।
रिलैक्स होने के लिए आज भी देखते हैं कार्टून
वैभव से जब पूछा गया कि वे रिलैक्स रहने के लिए क्या करते हैं, तो उन्होंने कहा कि उन्हें आज भी कार्टून देखना पसंद है। वैभव ने बताया, ‘दो-तीन साल पहले जब मैं घर पर रहता था और मैच या प्रैक्टिस से फ्री होता था, तो कार्टून देखता था। आज भी जब मुझे थोड़ा आराम या शांति चाहिए होती है, तो मैं अपने कमरे में बैठकर पसंदीदा कार्टून देखता हूं। इससे मुझे अच्छा लगता है और घर की यादें ताजा हो जाती हैं।’
————————————–
वैभव से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
सूर्यवंशी IPL में 600 रन बनाने वाले यंगेस्ट प्लेयर, एक सीजन में 65 सिक्स भी लगाए

राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रन से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली। मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में रिकॉर्ड्स का दिन वैभव सूर्यवंशी के नाम रहा। सूर्यवंशी IPL इतिहास में 600 रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। उनके नाम अब 65 सिक्स हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
