Headlines

Vijay & Trisha Attend Chennai Wedding Reception


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री व अभिनेता विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन गुरुवार को चेन्नई में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल शादी के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे।

दोनों कलाकार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चचेरे भाई वाईएस अनिल रेड्डी की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।

इस दौरान विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी उनके साथ मौजूद रहीं। विजय और तृषा ने नए कपल को मंच पर एक साथ जाकर शुभकामनाएं दी।

विजय और तृषा ने एक साथ नए कपल को शुभकामनाएं दीं।

विजय और तृषा ने एक साथ नए कपल को शुभकामनाएं दीं।

गुलाबी साड़ी में नजर आईं एक्ट्रेस

समारोह में अभिनेता विजय ब्राउन रंग के सूट में पहुंचे, वहीं तृषा कृष्णन गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आईं। इस रिसेप्शन के दौरान विजय की मुलाकात वाईएस जगन मोहन रेड्डी और बिजनेसमेन गौतम अडाणी से भी हुई, जहां तीनों ने एक साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

विजय ने वाईएस जगन मोहन रेड्डी और बिजनेसमेन गौतम अडाणी से मुलाकात की।

विजय ने वाईएस जगन मोहन रेड्डी और बिजनेसमेन गौतम अडाणी से मुलाकात की।

मार्च में भी शादी के रिसेप्शन में साथ दिखे थे दोनों

यह पहला मौका नहीं है जब विजय और तृषा किसी शादी समारोह में एक साथ दिखाई दिए हैं। इससे पहले मार्च में दोनों चेन्नई में फिल्म निर्माता कलपति एस. सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे।

वह वाकया विजय की पत्नी संगीता की ओर से तलाक की अर्जी दाखिल करने के तुरंत बाद का था। हालांकि, बाद में संगीता ने तलाक की अर्जी वापस ले ली थी, लेकिन विजय और तृषा का सार्वजनिक रूप से साथ दिखना जारी रहा।

मार्च में दोनों चेन्नई में फिल्म निर्माता कलपति एस. सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे।

मार्च में दोनों चेन्नई में फिल्म निर्माता कलपति एस. सुरेश के बेटे के रिसेप्शन में साथ पहुंचे थे।

यूके में रेसिंग इवेंट और राजनीतिक कार्यक्रमों में मौजूदगी

सितंबर महीने में विजय और तृषा ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन सर्किट में भी एक साथ देखे गए थे, जहां अभिनेता अजित कुमार ने मिशेलिन ले मैंस कप रेस में हिस्सा लिया था।

विजय उस इवेंट में चीफ गेस्ट के रूप में शामिल हुए थे और रेस की शुरुआत के लिए हरी झंडी दिखाई थी। वहीं, तृषा अपनी शूटिंग के सिलसिले में यूके में थीं और विजय के साथ अजित को सपोर्ट करने पहुंची थीं।

रेस के दौरान थलापति विजय के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन।

रेस के दौरान थलापति विजय के साथ रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा कृष्णन।

इसके अलावा तृषा, विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह और उनके पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी मौजूद रही थीं।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

10 मई को तृषा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं।

दोनों के बीच दोस्ताना संबंध

तृषा कृष्णन ने कई मौकों पर अभिनेता विजय को अपना बेहद करीबी दोस्त बताया है। दोनों ने तमिल सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है। हाल के दिनों में राजनीतिक और व्यक्तिगत व्यस्तताओं के बावजूद दोनों सार्वजनिक कार्यक्रमों और पारिवारिक आयोजनों में एक साथ नजर आ रहे हैं, जिससे दोनों के बीच अफेयर की चर्चा बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें

ऐश्वर्या-अभिषेक हाथों में हाथ थामे दिवाली पार्टी में पहुंचे:रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग पहुंचीं मलाइका, अर्जुन कपूर भी रहे मौजूद; बैकलेस लुक में दिखीं करीना, देखें तस्वीरें

मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने गुरुवार रात मुंबई में अपनी सालाना दिवाली पार्टी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों ने शिरकत की। पूरी खबर पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *