10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

विमेंस एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा। 5 सितंबर को दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेंगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को महिला एशिया कप 2026 का शेड्यूल किया है।
टी-20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की शुरुआत 28 अगस्त को होगी। पहला मुकाबला थाईलैंड और हांगकांग के बीच खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान ग्रुप-A में शामिल हैं।

भारत-पाकिस्तान की महिला टीमें आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ीं थी। तब भारत ने 64 रन से जीत दर्ज की थी।
8 टीमें हिस्सा ले रही हैं
यह विमेंस एशिया कप का छठा एडिशन होगा, जो टी-20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। टूर्नामेंट में आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ थाईलैंड, हांगकांग-चीन को रखा गया है। ग्रुप बी में श्रीलंका, बांग्लादेश, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं।
दुबई में खेले जाएंगे सभी मैच
टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही आयोजित किए जाएंगे। सभी मैच दूधिया रोशनी (फ्लड लाइट्स) में खेले जाएंगे। ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।
—————————
