![]()
इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड का वित्त वर्ष 2027 की सितंबर तिमाही में घाटा कम हो गया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट लॉस ₹1,879 करोड़ रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को ₹2,582 करोड़ का घाटा हुआ था। इस बार का घाटा ₹2,063 करोड़ के कंसेंसस अनुमान से भी कम रहा। ऑपरेशनल प्रदर्शन सुधरने से रेवेन्यू सालाना आधार पर 25.9% बढ़कर ₹23,364 करोड़ हो गया। एक साल पहले यह ₹18,555 करोड़ था। इंडिगो पर कुल कर्ज बढ़कर ₹87,303 करोड़ पहुंचा सितंबर 2026 के अंत तक इंडिगो का कुल कर्ज सालाना आधार पर 16.7% बढ़कर ₹87,303.1 करोड़ हो गया है। एक साल पहले कंपनी पर ₹74,813.8 करोड़ का कर्ज था। इस कुल कर्ज में ₹55,159.2 करोड़ की कैपिटलाइज्ड ऑपरेटिंग लीज लायबिलिटी शामिल है।
Source link
इंडिगो का सितंबर तिमाही घाटा कम हुआ:₹1,879 करोड़ रहा नुकसान, रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹23,364 करोड़ हुआ; कुल कर्ज 17% बढ़ा