![]()
टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी ट्रेंट लिमिटेड के चेयरमैन और डायरेक्टर नोएल टाटा 11 नवंबर 2026 को अपने पद से रिटायर होंगे। वे इस पद पर 29 साल से काम कर रहे हैं। नोएल टाटा की जगह बहराम वकील जिम्मेदारी संभालेंगे। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि योगदान को देखते हुए 12 नवंबर से नोएल टाटा चेयरमैन एमेरिटस नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा वे टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर के रूप में बने रहेंगे। यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है, जब टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के रीअपॉइंटमेंट, टाटा संस की लिस्टिंग और ग्रुप के गवर्नेंस नियमों को लेकर मतभेद चल रहा हैं।
Source link
नोएल टाटा ट्रेंट के चेयरमैन पद से रिटायर होंगे:11 नवंबर को, बहराम वकील संभालेंगे जिम्मेदारी; 29 साल के योगदान पर चेयरमैन एमेरिटस बनाए जाएंगे