![]()
जालंधर में स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश ओलक के बेटे दिवित ओलक का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया गया। पिता दिनेश ओलक ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए सिंगर हनी सिंह, बब्बू मान, सतिंदर सरताज, रंजीत बाबा, जी खान और गिप्पी ग्रेवाल समेत पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की कई हस्तियां पहुंचीं। इस दौरान सिंगर गिप्पी ग्रेवाल और जैजी बी ने दिवित की अर्थी को कंधा भी दिया। अंतिम विदाई में सतिंदर सरताज समेत सभी कलाकार रोते नजर आए। वहीं, दिनेश बब्बू मान के गले लगकर फूट-फूटकर कर रोए। दिवित की शनिवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह दोस्तों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था। पार्टी के बाद सभी दोस्त कारों से रेस लगाने लगे। इसी दौरान दिवित की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। हादसे में दिवित और उसके एक दोस्त की मौत हो गई। दिवित का बड़ा भाई कनाडा में रहता है। उसके भारत लौटने के बाद ही मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। दिवित को अंतिम विदाई देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। दिवित के अंतिम संस्कार के PHOTOS…
Source link
जालंधर में हनी सिंह के भतीजे को अंतिम विदाई:पिता ने दी मुखाग्नि; गिप्पी ग्रेवाल, जैजी बी-सतिंदर सरताज फूट-फूटकर रोए