Pacer Set for India-A Vs New Zealand-A Test Series


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा। (फाइल फोटो)
 - Dainik Bhaskar

भारत के वनडे कप्तान शुभमन गिल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा। (फाइल फोटो)

भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) ने फिट घोषित कर दिया है। बेंगलुरु में 1 और 2 नवंबर को हुए मैच सिमुलेशन टेस्ट में सफल रहने के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें मैदान पर वापसी की मंजूरी दे दी। अब वे टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों फॉर्मेट खेलने के लिए फिट हैं।

हालांकि, फिट होने के बावजूद प्रसिद्ध न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 नवंबर से शुरू हो रही पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे। वे जल्द न्यूजीलैंड रवाना हो सकते हैं, जहां 7 नवंबर से इंडिया-A और न्यूजीलैंड-A के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट में खेलने की कोशिश करेंगे।

30 सितंबर को लगी थी हैमस्ट्रिंग चोट

प्रसिद्ध को 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी। वह मैच में सिर्फ 5 ओवर गेंदबाजी कर पाए और फिर मैदान छोड़ना पड़ा। जांच में उनकी हैमस्ट्रिंग में चोट सामने आई थी।

प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।

प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के खिलाफ पूरे 10 ओवर की गेंदबाजी नहीं कर पाए थे।

मैच सिमुलेशन टेस्ट में क्या होता है?

मैच सिमुलेशन में खिलाड़ी को असली मुकाबले जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कराया जाता है। गेंदबाज के मामले में देखा जाता है कि वह कितनी तेजी से दौड़ पा रहा है, पूरी ताकत से गेंद डाल पा रहा है या नहीं और लगातार ओवर करने के बाद शरीर कैसी प्रतिक्रिया दे रहा है।

वनडे सीरीज से बाहर, इंडिया-A के मैच से कर सकते हैं वापसी

प्रसिद्ध को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए शुरुआती टीम में जगह मिली थी, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था। चोट से उबरने के बाद भी उन्हें मैच खेलने लायक गेंदबाजी का पूरा अभ्यास हासिल करने के लिए और समय चाहिए था। इसी वजह से उन्हें वनडे सीरीज से बाहर रखा गया।

—————————-

यह खबर भी पढ़ें…

रोहित-विराट 7 साल बाद न्यूजीलैंड में साथ खेलेंगे

रोहित शर्मा और विराट कोहली फरवरी 2020 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर साथ खेलेंगे। दोनों आखिरी बार 29 फरवरी 2020 में को हैमिल्टन में तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में उतरे थे। इसके बाद वे 4 नवंबर को पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में एक साथ उतरेंगे। पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.