CSK Targets Liam Livingstone Trade


17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
लिविंग्स्टोन को पिछले ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।  - Dainik Bhaskar

लिविंग्स्टोन को पिछले ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा था।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियम लिविंगस्टोन को ट्रेड करने की कोशिश में है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने अभी इस प्रस्ताव पर फैसला नहीं लिया है। इस ट्रेड में एक से ज्यादा फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK ने लिविंगस्टोन को अपनी टीम में शामिल करने की संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी हैं। एक अन्य नॉर्दर्न फ्रेंचाइजी ने भी उनमें दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन उसकी बातचीत शुरुआती स्तर पर है।

लिविंगस्टोन को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले ऑक्शन में 13 करोड़ रुपए में खरीदा था। इससे पहले वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का हिस्सा थे। RCB ने उन्हें पिछले मेगा ऑक्शन (IPL 2025 से पहले) में 8.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन बाद में रिलीज कर दिया।

लिविंगस्टोन IPL 2025 में RCB के लिए खेले। उन्होंने उस सीजन 8 मैचों में 112 रन बनाए।

लिविंगस्टोन IPL 2025 में RCB के लिए खेले। उन्होंने उस सीजन 8 मैचों में 112 रन बनाए।

लिविंगस्टोन IPL 2026 में सिर्फ 2 मैच खेले

लिविंगस्टोन का पिछला IPL सीजन निराशाजनक रहा था। उन्होंने हैदराबाद के लिए 2 मैच खेले और सिर्फ 15 रन बनाए। इसके बाद उन्हें प्लेइंग-11 और इम्पैक्ट प्लेयर के विकल्पों से भी बाहर होना पड़ा।

खलील अहमद को ट्रेड करने की चर्चा

रिपोर्ट के मुताबिक, CSK की ओर से खलील अहमद को ट्रेड का हिस्सा बनाने की चर्चा भी हुई है। हालांकि, इस जानकारी की पूरी पुष्टि नहीं है। इसकी एक वजह यह भी है कि हैदराबाद ने हाल ही में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपने साथ जोड़ा है।

सूत्रों के मुताबिक, लिविंगस्टोन के अलावा CSK का एक अन्य खिलाड़ी भी इस बातचीत का हिस्सा है। ट्रेड में एक से ज्यादा खिलाड़ी और फ्रेंचाइजी शामिल हैं। हालांकि, अभी किसी भी प्रस्ताव पर अंतिम सहमति नहीं बनी है। यह ट्रेड हो भी सकता है और नहीं भी।

खलील अहमद ने CSK के लिए पिछले 2 सीजन में 19 मैच खेले और 17 विकेट झटके।

खलील अहमद ने CSK के लिए पिछले 2 सीजन में 19 मैच खेले और 17 विकेट झटके।

17 नवंबर तक पूरी हो सकती है ट्रेड की तस्वीर

IPL में रिटेंशन की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। ऐसे में फ्रेंचाइजी को जल्द ही अपने खिलाड़ियों को लेकर फैसला करना होगा। लिविंगस्टोन के ट्रेड पर भी इस तारीख से पहले स्थिति साफ हो सकती है।

इस बीच हार्दिक पंड्या के संभावित ट्रेड को लेकर भी कई फ्रेंचाइजी के बीच बातचीत जारी है। हालांकि, मुंबई इंडियंस (MI) ने अभी तक किसी प्रस्ताव का ऐलान नहीं किया है।

————————-

IPL 2027 से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

IPL 2027- रिटेंशन की डेडलाइन 2 दिन बढ़ी:17 नवंबर तक टीमें बता सकेंगी किसे रखेंगी और किसे छोड़ेंगी; ऑक्शन 16 दिसंबर को

BCCI ने IPL 2027 मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को टीम में बनाए रखने और रिलीज करने की तारीख दो दिन बढ़ा दी है। अब सभी 10 फ्रेंचाइजी 17 नवंबर तक अपनी लिस्ट सौंप सकेंगी। पहले इसकी आखिरी तारीख 15 नवंबर थी। ऑक्शन की तारीख और जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है। खिलाड़ियों की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में ही होगी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.