Headlines

धुरंधर मूवी फेम सिंगर का माथा लहूलुहान:खान साब ने शूटिंग के दौरान सिर में कांच मारा, माथे में चुभा तो खून बहने लगा




धुरंधर मूवी में प्लेबैक से सुर्खियां बटोरने वाले पंजाबी सिंगर खान साब अपने नए गीत पागल नईं होणा की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। एक सीन के दौरान कांच में सिर मारने के शॉट के दौरान कांच उनके माथे में चुभ गया और वो लहूलुहान हो गए। उनके माथे पर टांके लगे हैं। क्रू मेंबर ने उनको संभाला और टिशू पेपर से खून को साफ किया। चोट लगने के बाद भी खान साब जोशिले अंदाज में नजर आए। उन्होंने क्रू मेंबर को कहा कि कुछ नहीं हुआ। मुझे छोड़ दें और प्लेबैक दिखाएं। बुधवार (20 मई) को दोपहर बाद पौने 3 बजे खान साब ने शूटिंग के दौरान हुई इस घटना को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में उनके माथे से खून बहता दिख रहा है। हालांकि ये घटना कहां और किस तारीख को हुई, इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया। सिंगर ने कहा कि मैं अपने किरदार में बहुत डूब चुका था। कांच भी मोटा था और मैंने जोर से सिर मार दिया, जिससे कांच टूटकर माथे में चुभ गया। मगर चोट का दर्द अब कम हो रहा है। क्योंकि लोग मेरी एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं। खान बोले- सच्चा कलाकार वही, जो किरदार में खुद को भुला दे
खान साब ने शूटिंग कहां हो रही थी, इसके बारे में खुलासा नहीं किया। लेकिन इतना कहा कि कोई बात नहीं, माफी की बिल्कुल जरूरत नहीं है। जब कोई कलाकार अपने आर्ट या काम में पूरी रूह से डूब जाता है, तब ही ऐसी दमदार और यादगार चीजें निकलकर आती हैं। एक सच्चे कलाकार की पहचान ही यही है कि वो अपने किरदार में इस कदर खो जाए कि उसे नफा-नुकसान का होश ही न रहे। माथे से खून बहता देख परिवार दुखी हुआ
सिंगर ने कहा कि आपका यही जुनून और सच्चाई इस गाने को सबसे अलग और खतरनाक बनाती है। जब ऑडियंस इस तरह की शिद्दत और सच्चा जज्बा देखती है, तो वो सीधा दिल को छूता है। हालांकि इस शॉट के लिए मैं अपने परिवार से भी माफी मांगता हूं, क्योंकि उनको मेरे माथे से खून निकलता देख काफी दुख हुआ है। खतरनाक हो सकता था, माफी मांगता हूं
खान साब ने कहा कि शीशा मोटा था, मुजे भी पता नहीं था। लेकिन मैं अपने किरदार में ज्यादा ही खो गया था। ये सच में खतरनाक हो सकता था, किसी भी शूटिंग करने वाले को इन चीजों का ध्यान रखना चाहिए और मैं भी आगे से रखूंगा। केयरफुल रहा करो। मेरी इस हरकरत से कइयों को दुख लगा होगा तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। फैंस ने लिखा- सिगरेट वाला सीन ठीक नहीं लगा
सिंगर के वीडियो पर एक फैन वीके नाहर ने लिखा कि खान साब भाई, आपकी आवाज सुनकर बहुत सुकून मिलता है, पर वीडियो में सिगरेट वाला सीन हमें सही नहीं लगा। हो सके तो पंजाब को नशों से दूर रहने का संदेश दिया करो सारे कलाकार भाई। आपको नौजवान पीढ़ी बहुत सुनती है और फॉलो भी करती है, जिनमें हम भी आते हैं। सिंगर का जवाब- समझदारी वाली बात कही
इस कमेंट पर खान साब ने कहा कि दोस्त, आपने जो बात कही है, वह वाकई बहुत गहरी और समझदारी वाली है। एक सच्चे फैन की यही पहचान होती है कि वह सिर्फ तारीफ ही नहीं करता, बल्कि सही और गलत का अंतर भी बताता है। कलाकार समाज का आइना होते हैं और नौजवान पीढ़ी सचमुच उन्हें बहुत फॉलो करती है। ऐसे में नशों से दूर रहने का मैसेज देना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *