Headlines

नायरा का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता:भोपाल में एक लीटर पेट्रोल ₹120 और डीजल ₹103 का हुआ, कच्चा तेल सस्ता होना वजह




देश की सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए प्रति लीटर और डीजल में 3 रुपए प्रति लीटर की कमी की है। अब भोपाल में पेट्रोल की कीमत 119.79 रुपए और डीजल 102.57 रुपए पर आ गया है। नायरा के देशभर में 7000 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं। पिछले दो साल से ज्यादा समय में किसी भी ऑयल कंपनी द्वारा रिटेल फ्यूल प्राइस में की गई यह पहली कटौती है। वेस्ट एशिया में तनाव कम होने के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट की वजह से यह फैसला लिया गया है। ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल सस्ता होने से मिली राहत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे आई हैं। वेस्ट एशिया में चल रहा संघर्ष और तनाव अब कम हो रहा है, जिससे सप्लाई संकट कम हुआ है। इसके चलते कच्चे तेल के दाम 73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। जो अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के चलते 100 डॉलर के पार निकल गया था। 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई दरें लागू नायरा एनर्जी के देश भर में 7,000 से ज्यादा फ्यूल स्टेशन्स यानी पेट्रोल पंप हैं। नई दरें कंपनी के सभी पेट्रोल पंपों पर तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लोकल टैक्स और वैल्यू-एडेड टैक्स (VAT) की दरें भिन्न होने की वजह से हर शहर में रिटेल प्राइस में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है। सरकारी कंपनियों ने नहीं घटाए दाम एक तरफ जहां प्राइवेट कंपनी नायरा एनर्जी ने दाम घटाए हैं। वहीं सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने अपनी दरों ने कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के कुल 1 लाख से ज्यादा पेट्रोल पंपों में से 90% से अधिक पर इन तीनों सरकारी कंपनियों का नियंत्रण है। उदाहरण के लिए, दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंपों पर पेट्रोल अभी भी ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर बना हुआ है। सरकारी कंपनियों ने मई में की थी बढ़ोतरी प्राइवेट कंपनी द्वारा दाम बढ़ाने के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने भी कीमतें बढ़ाई थीं। मई में IOC, BPCL और HPCL ने अंतरराष्ट्रीय क्रूड और ऊंचे प्रोडक्ट कॉस्ट का हवाला देते हुए किस्तों में पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में कुल ₹7.50-₹7.50 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि, ग्लोबल मार्केट में दाम घटने के बावजूद अभी सरकारी कंपनियों की तरफ से राहत का इंतजार बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *