Headlines

नेपाल के हिमालय में हिमस्खलन, 4 की मौत, 12 लापता:बेस कैंप में सो रहे लोगों पर बर्फ गिरी




नेपाल के मनांग जिले में हिमलुंग हिमाल पर हुए हिमस्खलन में सोमवार को दो और शव मिले। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। 12 लोग अभी भी लापता हैं। हिमलुंग हिमाल के बेस कैंप में रविवार को अचानक हिमस्खलन हुआ था। उस समय पर्वतारोही और उनके साथ काम करने वाले लोग एक टेंट में सो रहे थे। हिमस्खलन में यह टेंट बर्फ के नीचे दब गया। यह हादसा 7,126 मीटर ऊंची हिमलुंग हिमाल की चोटी के नार-फू इलाके में हुआ। नेपाल नेशनल माउंटेन गाइड एसोसिएशन (NNMGA) के मुताबिक, सोमवार को मिले शव बीरेंद्र गुरुङ और घन श्याम राई के हैं। इससे पहले रविवार को छेबी भोटे और पासांग भोटे के शव बरामद किए गए थे। NNMGA ने बताया कि बचाव दल अभी भी हिमस्खलन वाली जगह पर लापता लोगों की तलाश कर रहा है। खबर लगातार अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *