Headlines

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू; फाइनल में खिताबी मुकाबला




पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। 2.4 ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 6 और कामिंदु मेंडिस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शाहीन और नसीम ने की गेंदबाजी की शुरुआत पाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने पहला ओवर किया। उन्होंने 7 रन दिए। वहीं, नसीम शाह ने दूसरे छोर से गेंदबाजी की और एक ओवर में 3 रन दिए। श्रीलंका की टीम शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी कर रही है। शाहीन अफरीदी कर रहे पाकिस्तान की कप्तानी पाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं, जबकि श्रीलंका की कमान कुसल मेंडिस के हाथों में है। पाकिस्तान ने फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग-11 में फखर जमान, बाबर आजम और सलमान आगा जैसे बल्लेबाजों को शामिल किया है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: फखर जमान, माज सदाकत, बाबर आजम, साद बेग, सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और नसीम शाह। श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका, जनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *