Headlines

वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शेयर की तस्वीर:बोले- भाई के साथ कभी कॉम्पिटिशन नहीं था, कियारा को भाभी जी कहकर कहा शुक्रिया




वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के साथ शुक्रवार को एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वरुण सेल्फी ले रहे हैं और कियारा दोनों एक्टर्स के बीच खड़ी दिख रही हैं। वरुण ने तस्वीर के साथ लिखा, “हीटेड, हां, लेकिन अपने भाई के साथ कभी राइवलरी नहीं रही। हॉस्पिटैलिटी के लिए शुक्रिया, भाभी जी।” सिद्धार्थ ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “भाई, तुम हमेशा मेरी पहली पसंद रहोगे।” वरुण और सिद्धार्थ ने 2012 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में साथ काम किया था। तस्वीर को लेकर करण जौहर का रिएक्शन भी सामने आया। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, “रोहन और अभिमन्यु! कैसी टक्कर है! लेकिन दोस्ती जिंदगी भर की है।”
फैन्स ने वरुण की पोस्ट पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं। एक फैन ने लिखा, “सिड और रोहन का रीयूनियन 2012 जैसा ही लग रहा है।” एक अन्य कमेंट में लिखा गया, “कोई राइवलरी नहीं, सिर्फ भाईचारा।” कुछ फैन्स ने दोनों एक्टर्स को फिर बड़े पर्दे पर साथ देखने की इच्छा जताई। एक फैन ने लिखा, “हमें ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिटर्न्स’ चाहिए।” ‘कॉफी विद करण’ में वरुण ने सिद्धार्थ को लेकर क्या कहा था? ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 में वरुण धवन ने हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा को फेमस टेलीविजन सीरीज ‘हीटेड राइवलरी’ के भारतीय रूपांतरण के लिए चुना था। शो में करण जौहर ने वरुण से पूछा था कि वह इस सीरीज के भारतीय रूपांतरण में किस पुरुष एक्टर को लेंगे। वरुण ने तुरंत सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम लिया। वरुण ने मजाक में कहा कि वो दोनों यह भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने इसकी वजह ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में दोनों की केमिस्ट्री को बताया। वरुण ने कहा, “मुझे लगता है कि ‘SOTY’ में भी दोनों के बीच सेक्सुअल टेंशन थी।” ‘हीटेड राइवलरी’ के बारे में जानिए ‘हीटेड राइवलरी’ कनाडा की रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा सीरीज है। यह रेचल रीड की ‘गेम चेंजर्स’ बुक सीरीज पर आधारित है। जैकब टियरनी की बनाई यह छह एपिसोड की सीरीज है। इसमें शेन हॉलैंडर और इल्या रोजानोव नाम के दो स्टार हॉकी खिलाड़ियों की कहानी दिखाई गई है। दोनों खिलाड़ी मैदान पर एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं। उनकी यह राइवलरी आगे चलकर एक गुप्त रोमांस में बदल जाती है। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में साथ दिखे थे वरुण-सिद्धार्थ करण जौहर के निर्देशन में बनी ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट ने एक्टिंग डेब्यू किया था। फिल्म में वरुण ने रोहन नंदा और सिद्धार्थ ने अभिमन्यु सिंह का किरदार निभाया था। दोनों किरदार सेंट टेरेसा कॉलेज में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ की ट्रॉफी जीतने के लिए मुकाबला करते हैं। वरुण को डर था कि लोग सिद्धार्थ को ज्यादा देखेंगे
शुभंकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में वरुण धवन से सवाल पूछा गया था कि सिद्धार्थ मल्होत्रा से आप क्यों जलते थे? इस पर एक्टर ने कहा था, “लंबे थे, चौड़े थे, गुड लुकिंग थे। दो लोगों की फिल्म है, फिल्म में दो हीरो हैं तो उस वक्त मुझे लगा था कि यार, यह इतना बेहतरीन है, कितना अच्छा दिखता है, तो ये सब लोग उसे ही देखेंगे, मुझे नोटिस भी करेंगे या नहीं? मेरा ड्रीम जो है, ड्रीम रह जाएगा और थोड़ी-बहुत नेगेटिविटी भी शुरू हो गई थी, नेपोटिज्म को लेकर।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *