Headlines

पुतिन बोले- मोदी हमेशा यूक्रेन युद्ध पर बात करते हैं:उनके पास जंग खत्म करने के अच्छे सुझाव; 5 मौकों पर PM ने यह मुद्दा उठाया




रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार यूक्रेन युद्ध खत्म करने की बात उठाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि PM मोदी के पास जंग रोकने के अच्छे सुझाव हैं। उनके पास ऐसे सामाधान हैं जिसे दोनों पक्ष मान सकें। PM मोदी कई बार यूक्रेन युद्ध का मुद्दा बड़े मंचो पर उठा चुके हैं। मोदी ने कब-कब पुतिन से यूक्रेन युद्ध खत्म करने को कहा? 16 सितंबर 2022 – समरकंद, SCO समिट पीएम मोदी ने पुतिन से कहा था कि आज का दौर युद्ध का नहीं है। यह उनका सबसे चर्चित बयान बना। 8 जुलाई 2024 – मॉस्को, भारत-रूस समिट पीएम मोदी ने कहा था कि शांति बम, गोलियों और युद्ध के मैदान से नहीं आ सकती, समाधान बातचीत से निकलेगा। 23 अगस्त 2024 – कीव जेलेंस्की से मुलाकात के दौरान मोदी ने कहा था कि भारत शांति के हर प्रयास का समर्थन करता है। समाधान बातचीत से ही निकलेगा। 1 सितंबर 2025 – तियानजिन, चीन SCO समिट मोदी ने पुतिन से कहा था कि हालिया शांति प्रयासों का स्वागत है और युद्ध जल्द खत्म होना चाहिए। 31 अगस्त 2026 – बिश्केक, किर्गिस्तान SCO समिट मोदी ने पुतिन से कहा कि अंतहीन युद्ध से युद्ध के अंत की ओर बढ़ना होगा और यह मानवता की जरूरत है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *