Headlines

बोल बेबी बोल फेम सिंगर एस जानकी का निधन:88 साल की थीं, 60 साल के करियर में कई भाषाओं में 48 हजार गाने गाए




मशहूर प्लेबैक सिंगर एस. जानकी का शनिवार को मैसूर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 साल की थीं। न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शुक्रवार रात उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एस. जानकी ने अपने करियर में 48 हजार से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए। इनमें ज्यादातर गाने कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में हैं। एस. जानकी को साल 1985 में अनिल कपूर की फिल्म मेरी जंग के गाने बोल बेबी बोल रॉक एंड रोल गाने से फेम मिला था। यह गाना जावेद जाफरी पर फिल्माया गया था। एस. जानकी को चार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई राज्य-स्तरीय सम्मानों से नवाजा गया है।
करीब 60 साल लंबे करियर में उन्होंने फिल्मों, म्यूजिक एल्बम, टीवी और रेडियो के लिए गाने गाए। उन्होंने हिंदी, ओड़िया, कन्नड़, उर्दू, पंजाबी और बंगाली समेत करीब 20 भारतीय भाषाओं में अपनी आवाज दी। खबर अपडेट की जा रही है…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *