Headlines

मदर डेयरी का दूध ₹4 प्रति लीटर तक महंगा:फुल क्रीम दूध ₹76 और टोंड ₹62 में मिलेगा; 6 महीने में दूसरी बार दाम बढ़ाए




मदर डेयरी ने दूध की कीमतें ₹2 से ₹4 प्रति लीटर तक बढ़ा दी हैं। नई कीमतें 12 नवंबर यानी गुरुवार से लागू होंगी। कंपनी ने दूध की खरीद लागत बढ़ने के कारण यह फैसला लिया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। दिल्ली-NCR में कंपनी के टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध समेत सभी प्रमुख वैरिएंट के दाम बढ़ाए गए हैं। कंपनी ने आखिरी बार 14 मई 2026 को दूध की कीमतें बढ़ाई थीं। इससे पहले अप्रैल 2025 में कीमतों में बदलाव किया गया था। कंपनी ने कहा- लागत बढ़ने के चलते फैसला कंपनी से जुड़े सूत्रों के हवाले से पीटीआई ने बताया कि किसानों से दूध की खरीद दरें (प्रोक्योरमेंट प्राइज) काफी बढ़ गई हैं। इनपुट कॉस्ट में हुए इस इजाफे के दबाव को कम करने और लागत के एक हिस्से को आगे बढ़ाने के चलते कंज्यूमर प्राइसेस में बदलाव करना मजबूरी बन गया था। 1974 में हुई थी मदर डेयरी की शुरुआत मदर डेयरी को 1974 में शुरू किया गया था। यह संस्थान नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में काम करती है। दूध के अलग-अलग वेरिएंट्स का क्या मतलब है?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *