![]()
मारुति सुजुकी इंडिया ने चुनिंदा मॉडल की कीमतें ₹20 हजार तक बढ़ाने का ऐलान किया है। नई कीमतें सितंबर से लागू होंगी। मई के बाद कीमतों में यह तीसरी बढ़ोतरी है। बढ़ती लागत को बताया वजह कंपनी ने बताया कि उत्पादन में लगने वाली लागत लगातार बढ़ रही है। इसे ध्यान में रखते हुए चुनिंदा मॉडल्स की कीमतें ₹20,000 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितने रुपए बढ़ाए जा रहे हैं। कंपनी बोली- लागत कम करने की कोशिशें नाकाफी साबित हुईं कंपनी ने कहा, “लगातार ऊंचे स्तर पर बनी महंगाई और विपरीत लागत परिस्थितियों के कारण बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना हमारी मजबूरी हो गया है। हालांकि, हमने यह पूरी कोशिश की है कि ग्राहकों पर इसका कम से कम असर पड़े।” मई के बाद से तीसरी बढ़ोतरी, पहले पूरे पोर्टफोलियो पर बढ़े थे दाम फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों पर असर सितंबर और अक्टूबर से भारत में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाता है, जब लोग सबसे ज्यादा नई गाड़ियां खरीदते हैं। ऐसे समय में मारुति जैसी मास-मार्केट कंपनी के दाम बढ़ाए जाने से त्योहारी सीजन में कार खरीदने का प्लान बना रहे ग्राहकों के बजट पर असर पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि मारुति के इस कदम के बाद अन्य कार कंपनियां भी आने वाले हफ्तों में अपने मॉडल्स के दाम बढ़ाने का फैसला ले सकती हैं। टाटा मोटर्स ने भी ₹25,000 तक बढ़ाए थे दाम टाटा मोटर्स ने भी 1 सितंबर से अपनी पैसेंजर गाड़ियों की कीमतें ₹25,000 तक बढ़ा दी हैं। कंपनी ने यह बढ़ोतरी अपने पूरे कार पोर्टफोलियो पर लागू की है, जिसमें पेट्रोल-डीजल और सीएनजी (ICE) इंजन वाली गाड़ियों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) भी शामिल हैं।
Source link
मारुति की कारें ₹20,000 तक महंगी होंगी:सितंबर से चुनिंदा मॉडल्स पर लागू होंगी नई कीमतें; मई के बाद कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाए दाम