Headlines

वैभव सूर्यवंशी रणजी के शुरुआती 2 राउंड में नहीं खेलेंगे:बिहार टीम का ऐलान; आशुतोष अमन नए हेड कोच, साकिबुल गनी कप्तान




भारतीय T20I टीम में वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा सीरीज और न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुने गए वैभव सूर्यवंशी रणजी ट्रॉफी के शुरुआती दो राउंड में बिहार के लिए नहीं खेलेंगे। BCCI की ओर से नियुक्त चयन समिति ने 2026-27 रणजी सीजन के शुरुआती दो राउंड के लिए बिहार की 17 सदस्यीय टीम चुनी है, जिसमें सूर्यवंशी का नाम नहीं है। बिहार अपने रणजी अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के खिलाफ राजगीर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में करेगा। टीम की कप्तानी साकिबुल गनी को सौंपी गई है, जबकि हिमांशु सिंह उपकप्तान होंगे। आशुतोष अमन बने बिहार के नए हेड कोच पूर्व बिहार कप्तान आशुतोष अमन को टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। अशोक कुमार उनके असिस्टेंट कोच होंगे। दोनों ने विनायक सामंत और कुमार मृदुल की जगह ली है। आशुतोष अमन बिहार के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेल चुके हैं और कप्तानी भी कर चुके हैं। अब उन्हें टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी दी गई है। साकिब हुसैन संभालेंगे पेस अटैक IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन टीम के पेस अटैक की अगुआई करेंगे। उन्होंने अपने पहले IPL सीजन में 11 मैचों में 15 विकेट लिए थे। अनकैप्ड बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इजहार को भी टीम में जगह मिली है। वह पहले मुंबई इंडियंस के साथ रह चुके हैं। BCCI की चयन समिति ने चुनी टीम बिहार क्रिकेट एसोसिएशन में प्रशासनिक बदलाव के बीच सुप्रीम कोर्ट ने 16 सितंबर को पटना हाईकोर्ट के पूर्व जज अश्वनी कुमार सिंह को प्रशासक नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने एक कमेटी बनाई और बिहार की टीमों के चयन के लिए BCCI से मदद मांगी। BCCI की ओर से नियुक्त चयन समिति में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज हरविंदर सिंह, तमिलनाडु के पूर्व खिलाड़ी एस. शरथ और मध्य प्रदेश के पूर्व बल्लेबाज अमिताभ विजयवर्गीय शामिल थे। इस समिति ने बिहार की सीनियर पुरुष टीम चुनी है। बिहार का 17 सदस्यीय स्क्वॉड साकिबुल गनी (कप्तान), आयुष लोहारूका, मंगल महरूर, नमन गौरव, पीयूष सिंह, बिपिन कुमार सौरभ (विकेटकीपर), श्रमण निग्रोध (विकेटकीपर), आकाश राज, पृथ्वी राज, हिमांशु सिंह (उपकप्तान), खालिद आलम, सूरज कुमार कश्यप, साकिब हुसैन, मोहम्मद इजहार, शब्बीर खान, राघवेंद्र सिंह, अमोद यादव। स्टैंडबाय: नवाज खान, मलय राज, दानिश आलम, तरुण कुमार सिंह, सचिन कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *