![]()
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। सीरीज का पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरुआती जांच के बाद बुमराह के बाएं घुटने में लगातार तकलीफ सामने आई है। इसके बाद उन्हें अभी क्रिकेट में वापसी नहीं करने की सलाह दी गई है। बुमराह को पूरी तरह ठीक होने तक आराम करने को कहा गया है। हालांकि, BCCI की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। 15 सदस्यीय टीम में शामिल थे इससे पहले PTI की रिपोर्ट में कहा गया था कि बुमराह श्रीलंका सीरीज के लिए फिट हो जाएंगे। 32 साल के दाएं हाथ के गेंदबाज बुमराह को मंगलवार को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर था। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। टीम ने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है।
Source link
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह:घुटने की चोट बनी वजह, 15 अगस्त से खेली जाएग सीरीज