Headlines

सोना आज ₹3,486 बढ़कर ₹1.41 लाख पहुंचा:एक किलो चांदी ₹7,775 महंगी हुई, जानें कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत




धनतेरस से पहले आज यानी 4 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,486 रुपए बढ़कर 1.41 लाख रुपए पहुंच गया है। एक किलो चांदी 7,775 रुपए महंगी होकर 1.84 लाख रुपए पर पहुंच गई है। सोना इस साल 8 हजार रुपए महंगा हुआ इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक करीब 8 हजार रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी करीब 46 हजार रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.41 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.84 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। सोने में एक साथ निवेश से बचें कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया मानते हैं कि सोने-चांदी की खरीदारी किश्तों में करें। कुछ अभी खरीद लें और कुछ-कुछ 15-20 दिन के अंतराल पर। निवेश के लिए एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से लेकर एक साल तक का सोच कर खरीदारी करें। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *