![]()
सोने-चांदी की कीमतों में 23 जून को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,105 रुपए गिरकर 1.44 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 24 जून को यह 1.45 लाख पर था। एक किलो चांदी 794 रुपए घटकर 2.27 लाख रुपए पर आ गई है। सोना के दाम इस महीने 12,573 रुपए और चांदी के 3,66,61 रुपए गिरे हैं। 1 जून को सोना ₹1.56 लाख/10 ग्राम और चांदी ₹2.63 लाख/किलो थी। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 24 जून 2026 चांदी इस साल 1.58 लाख रुपए गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 31,126 रुपए सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी के कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए तक पहुंच गई थी। यह चांदी के अब तक की सबसे ज्यादा दाम थे। तब से अब तक 146 दिन में चांदी 1.58 लाख रुपए सस्ती हो गई है। सोना 146 दिन में ₹32 हजार और चांदी ₹1.59 लाख सस्ती सोर्स: IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके
Source link
सोना ₹1,105 गिरकर ₹1.44 लाख पर आया:इस महीने ये ₹12,573 सस्ता हो चुका, चांदी आज ₹794 सस्ती होकर ₹2.27 लाख हुई