Royal Enfield Hunter 350 New Variant Launched


  • Hindi News
  • Tech auto
  • Royal Enfield Hunter 350 New Variant Launched | 36.2kmpl Mileage, ₹1.50 Lakh Price

नई दिल्ली6 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रॉयल एनफील्ड ने आज (4 अप्रैल) अपनी एंट्री-लेवल रेट्रो स्टाइल वाली मोटरसाइकिल हंटर 350 का नया बेस प्रीमियम मॉडल लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹1,49,900 है। कंपनी के मुताबिक, बाइक का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36.2kmpl है।

नए वैरिएंट को हंटर लाइनअप में सबसे नीचे वाले ‘फैक्ट्री ब्लैक’ वैरिएंट के ऊपर रखा गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि कम कीमत के बावजूद इसमें स्पोक व्हील्स की जगह ट्यूबलेस टायर वाले कास्ट अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

डिजाइन: दो नए कलर के साथ अब 10 ऑप्शन

नया मॉडल ‘टारमैक ब्लैक’ ग्लॉस ब्लैक पेंट स्कीम में पेश किया गया है। साइड पैनल पर मिनिमल रॉयल एनफील्ड ब्रांडिंग इसे क्लीन और क्लासी लुक देती है।

कंपनी ने हंटर के टॉप वैरिएंट के लिए मुंबई येलो और मूनशॉट वाइट नाम से दो नए कलर ऑप्शन भी पेश किए हैं। इसके बाद हंटर अब 10 रंगों में उपलब्ध है। भारत में इसका मुकाबला TVS रोनिन, होंडा CB 350, जावा 42 और येज्दी रोडस्टर से है।

फीचर्स: रोटरी स्विचगियर और नया डिजिटल-एनालॉग क्लस्टर

बेस प्रीमियम वैरिएंट में फीचर्स में कोई कटौती नहीं की गई है। इसमें टॉप वैरिएंट की तरह रोटरी स्विचगियर (घुमाने वाले बटन), नया डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

सुरक्षा के लिए इसमें सिंगल चैनल ABS के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक सेटअप मिलता है। इसमें 2024 मॉडल वाला अपडेटेड राउंड हैलोजन हेडलैंप दिया गया है। हालांकि, इसमें ट्रिपर नेविगेशन की सुविधा नहीं मिलेगी।

हंटर 350 में फोर्क कवर गैटर और एक ऑफसेट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पहले की तरह ही मिलेगा। यह क्लस्टर मीटिओर 350 और स्क्रैम 411 जैसा है। बाइक का स्विचगियर और ग्रिप भी मीटिओर जैसे हैं। इसमें USB पोर्ट भी दिया गया है, जिससे राइडिंग के दौरान फोन चार्ज किया जा सकता है।

हार्डवेयर: 13-लीटर का फ्यूल टैंक और डिस्क ब्रेक

2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में 1370mm का व्हीलबेस मिलता है, जो मीटिओर से 30mm और क्लासिक 350 से 20mm छोटा है। बाइक क्लासिक 350 के मुकाबले 14kg हल्की है, इसका वजन 181 किलोग्राम है।

बाइक में 13-लीटर का फ्यूल टैंक, 800mm ऊंची सीट और 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इनमें फ्रंट में 110/70 और रियर में 140/70 प्रोफाइल के ट्यूबलेस टायर लगे हैं।

कंफर्ट के लिए फ्रंट में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में नए शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 300mm और रियर में 240mm डिस्क के साथ डुअल-चैनल ABS मिलता है।

परफॉर्मेंस: 36.2kmpl का माइलेज और 114kmph की टॉप स्पीड

2025 रॉयल एनफील्ड हंटर 350 में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 349cc का सिंगल-सिलेंडर एयर/ऑयल-कूल्ड इंजन है, जो नए एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक OBD2B फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है। बाइक E20 पेट्रोल पर भी चलेगी।

यह इंजन रॉयल एनफील्ड मीटिओर 350 और नई क्लासिक 350 में भी मिलता है। यह 6100rpm पर 20.2hp की पावर और 4,000rpm पर 27Nm टॉर्क देता है। इंजन को स्लिपर-असिस्ट क्लच वाले 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

कंपनी के मुताबिक, बाइक 114kmph की टॉप स्पीड हासिल कर सकती है। इसका ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36.2kmpl है। रियल-वर्ल्ड टेस्ट में यह शहर में 40.19kmpl और हाईवे पर 35.98kmpl माइलेज देती है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.