Gmail New Feature Launch | Change Email Username US Users


नई दिल्ली4 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गूगल ने जीमेल में नया फीचर लॉन्च किया है। इससे अब आप अपनी ईमेल आईडी का यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह आपकी डिजिटल पहचान को अपग्रेड करने का तरीका है।

फिलहाल यह अपडेट अमेरिकी यूजर्स के लिए है। यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत है, जो अपना ‘अजीब’ यूजरनेम बदलना चाहते थे। आगे हम आपको इसे बदलने का प्रोसेस और पुराने एड्रेस से जुड़ी जरूरी बातें बताएंगे।

गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने X पर पोस्ट कर लिखा, “2004 एक अच्छा साल था, लेकिन आपके Gmail एड्रेस को उसमें फंसे रहने की जरूरत नहीं है।” उन्होंने कहा, “अब यूजर्स को अपने पुराने या ‘शर्मिंदा’ करने वाले ईमेल एड्रेस (जैसे- coolboy123) के साथ रहने की जरूरत नहीं है। गूगल अब इसे बदलने की सुविधा दे रहा है।”

यूजरनेम बदलने पर पुराना ईमेल एड्रेस भी बना रहेगा

जैसे ही आप नया Gmail एड्रेस चुनते हैं, आपका पुराना ईमेल एड्रेस पूरी तरह डिलीट नहीं होगा।

  • अल्टरनेट ईमेल: आपका पुराना एड्रेस एक ‘अल्टरनेट ईमेल’ बन जाएगा।
  • दोनों पर आएंगे मेल: पुराने और नए, दोनों एड्रेस पर आए ईमेल एक ही इनबॉक्स में मिलेंगे।
  • डेटा सुरक्षित: आपके पुराने मेल, फोटोज, ड्राइव की फाइल्स और मैसेजेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
  • लॉग-इन सुविधा: आप गूगल की सभी सर्विस (जैसे- मैप्स, यूट्यूब, ड्राइव) पर पुराने या नए, किसी भी ईमेल से लॉग-इन कर सकेंगे।

बदलाव से पहले इन बातों का ध्यान रखें

ईमेल बदलना आसान है, लेकिन गूगल ने कुछ जरूरी सावधानियां बरतने को कहा है।

  • एप सेटिंग्स: ईमेल बदलने पर कुछ एप्स की सेटिंग्स रीसेट हो सकती हैं।यह नए फोन में लॉग-इन करने जैसा होगा।
  • बैकअप: सुरक्षा के लिए अपने एंड्रॉइड डेटा, कॉन्टैक्ट्स और फोटोज का बैकअप जरूर लें।
  • क्रोम सिंक: अगर आप क्रोम ब्राउजर इस्तेमाल करते हैं, तो सिंक सेटिंग्स दोबारा चेक करनी पड़ सकती हैं।

12 महीने में एक बार ही बदल सकेंगे यूजरनेम

गूगल ने इस सुविधा के साथ कुछ सीमाएं भी तय की हैं।

  • लिमिट: आप 12 महीने (एक साल) में सिर्फ एक बार नया @gmail.com एड्रेस बना सकेंगे।
  • लाइफटाइम लिमिट: आप ओवरऑल कुल 3 बार ही अपना Gmail एड्रेस बदल पाएंगे।
  • वापसी का रास्ता: आप कभी भी अपने पुराने ईमेल एड्रेस पर वापस स्विच कर सकते हैं, लेकिन नया ईमेल बनाने के बाद उसे तुरंत डिलीट नहीं कर पाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.