![]()
गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड का IPO तीसरे दिन अब तक 3.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह IPO 19 अगस्त को खुला था और 21 अगस्त को बंद होगा। कंपनी गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करती है। IPO का प्राइस बैंड 152 से 160 रुपए प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। ग्रे मार्केट में आज IPO का GMP 18.5 रुपए है। अपर प्राइस बैंड और मौजूदा प्रीमियम के आधार पर अनुमानित लिस्टिंग कीमत 178.5 रुपए है, जो 160 रुपए के इश्यू प्राइस से 11.56% ज्यादा है। BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 10:03 बजे तक कंपनी को 6.39 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली थीं। ऑफर में 2.53 करोड़ शेयर रखे गए हैं। कंपनी इश्यू के जरिए टोटल ₹550 करोड़ जुटाएगी। रिटेल हिस्सा 4.41 गुना सब्सक्राइब तीसरे दिन रिटेल निवेशकों का हिस्सा 4.41 गुना सब्सक्राइब हुआ। NII कैटेगरी में 7.56 गुना भरा, जबकि QIB हिस्से के लिए 10% बोलियां मिलीं। IPO का लॉट साइज 93 इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक इसके बाद 93 शेयरों के गुणक में बोली लगा सकते हैं। पब्लिक इश्यू का अधिकतम 50% हिस्सा QIB के लिए रखा गया है। NII के लिए कम से कम 15% और रिटेल निवेशकों के लिए कम से कम 35% हिस्सा आरक्षित है। 24 अगस्त को अलॉटमेंट, 26 अगस्त को लिस्टिंग IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 24 अगस्त, सोमवार को तय होने की संभावना है। असफल आवेदकों को रिफंड 25 अगस्त, मंगलवार से शुरू किया जा सकता है। सफल निवेशकों के डीमैट खातों में शेयर भी 25 अगस्त को ही क्रेडिट होने की उम्मीद है। गाजा कैपिटल के शेयर BSE और NSE, दोनों पर 26 अगस्त, बुधवार को लिस्ट हो सकते हैं। 9 सेशन में GMP 0 से 30 रुपए के बीच रहा पिछले 9 सेशन में ग्रे मार्केट के रुझान के मुताबिक, आज IPO का GMP बढ़ रहा है। एनालिस्ट्स के अनुसार, इस दौरान GMP 0 से 30 रुपए के बीच रहा। IPO में 450 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू गाजा कैपिटल IPO में 450 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू और मौजूदा शेयरधारकों, जिसमें प्रमोटर्स भी शामिल हैं, की ओर से 100 करोड़ रुपए तक का OFS शामिल है। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी RHP के मुताबिक, गाजा कैपिटल ने फ्रेश इश्यू और OFS, दोनों का आकार घटाया है। फ्रेश इश्यू पहले 549.2 करोड़ रुपए और OFS 107 करोड़ रुपए का था। दिसंबर 2025 में दाखिल अपडेटेड ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में IPO का कुल आकार 656.2 करोड़ रुपए बताया गया था। प्राइस बैंड के अपर एंड पर गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का पोस्ट-लिस्टिंग मार्केट कैपिटलाइजेशन 2,256.16 करोड़ रुपए रहने की उम्मीद है। कंपनी फंड का इस्तेमाल कहां-कहां करेगी? कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम में से 372 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कुछ मौजूदा और नए फंड में स्पॉन्सर कमिटमेंट और ब्रिज लोन चुकाने के लिए करेगी। बाकी रकम सामान्य कॉरपोरेट कामों में खर्च की जाएगी। गाजा कैपिटल IPO के लिए JM फाइनेंशियल और IIFL फाइनेंशियल सर्विसेज को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है। गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट की शुरुआत 1999 में हुई थी गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड की शुरुआत 1999 में व्यू एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड के तौर पर हुई थी। बाद में इसने खुद को ‘गाजा कैपिटल’ के तौर पर रीब्रांड किया। यह 20 साल के अनुभव वाली एक होमग्रोन अल्टरनेटिव एसेट कंपनी है। यह इंडिया-फोकस्ड कैटेगरी एक और कैटेगरी दो अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स के लिए इन्वेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर काम करती है। इसे किसी फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन या कॉर्पोरेट ग्रुप या ग्लोबल फर्म ने प्रमोट नहीं किया है। इसका मालिकाना हक इसकी लीडरशिप टीम के पास है। यह सात सब्सिडियरी कंपनियों के ज़रिए काम करती है। यह चार अलग-अलग विंटेज में काम करती है। कंपनी इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेजी बनाने, फंड मैनेजमेंट, डील सोर्सिंग एग्जीक्यूशन और एक्टिव पोर्टफोलियो मैनेजमेंट जैसी सर्विसेज़ देती है। कंपनी ने फाइनेंशियली कैसा परफॉर्म किया है? एसेट-डेट रेश्यो क्या है?
Source link
गाजा अल्टरनेटिव का IPO अब तक 3.85 गुना भरा:11.5% प्रीमियम पर हो सकती है लिस्टिंग, कंपनी इश्यू के जरिए ₹550 करोड़ जुटाएगी