BCCI AGM 2026 | Arun Dhumal & Khairul Jamal Majumdar IPL Council Election


6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अरुण सिहं धूमल पिछले सितंबर 2022 से IPL चेयरमैन हैं।    - Dainik Bhaskar

अरुण सिहं धूमल पिछले सितंबर 2022 से IPL चेयरमैन हैं।

BCCI के चुनाव अधिकारी ने IPL गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों के पदों पर चुनाव का नोटिस जारी किया। यह चुनाव 18 सितंबर को BCCI की सालाना आम बैठक यानी AGM में होगा।

BCCI के चुनाव अधिकारी एके ज्योति ने बोर्ड संविधान के नियम 28 के तहत नोटिस जारी किया। हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धूमल और मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार इन पदों के लिए फिर निर्विरोध चुने जा सकते हैं।

2025 में हुई AGM बैठक की तस्वीर। 2026 में 95वीं बैठक होगी।

2025 में हुई AGM बैठक की तस्वीर। 2026 में 95वीं बैठक होगी।

दो सदस्यों का कार्यकाल एक साल

बीसीसीआई के संविधान के नियम 28 के तहत आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में जनरल बॉडी से चार सदस्य होते हैं। इनमें से दो सदस्यों का चुनाव एजीएम में किया जाता है।

मौजूदा निर्वाचित सदस्यों में हिमाचल प्रदेश के अरुण सिंह धूमल काउंसिल के चेयरमैन और मिजोरम के खैरुल जमाल मजूमदार सदस्य हैं। दोनों को फिर चुनाव लड़ना होगा, क्योंकि संविधान के मुताबिक इन दो सदस्यों का कार्यकाल केवल एक साल होता है।

दोनों को 9 या 10 सितंबर को नामांकन दाखिल करना होगा। नामांकन की जांच के बाद 12 सितंबर को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

काउंसिल में कुल सात सदस्य

जनरल बॉडी से काउंसिल में शामिल अन्य दो सदस्य सचिव देवजीत सैकिया और कोषाध्यक्ष रघुराम भट हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में कुल सात सदस्य होते हैं।

इनमें जनरल बॉडी के चार प्रतिनिधियों के अलावा बीसीसीआई के सीईओ, इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन यानी आईसीए का एक प्रतिनिधि और कैग का एक नामित सदस्य शामिल होता है।

किसी दूसरे पद पर चुनाव की संभावना नहीं

नोटिस केवल आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्यों के चुनाव के लिए जारी किया गया है। इससे किसी दूसरे पद पर अचानक चुनाव होने की संभावना खत्म होती दिख रही है।

वैसे भी ऐसे किसी चुनाव की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि मौजूदा सभी पदाधिकारियों के अपने पदों पर बने रहने की संभावना है।

8 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

चुनाव अधिकारी ने बीसीसीआई के पूर्ण सदस्यों से अपने-अपने प्रतिनिधियों के नाम चुनावी मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन मांगे हैं। एजीएम में शामिल होने वाले राज्य संघों के प्रतिनिधि ही मतदाता सूची का हिस्सा होंगे।

राज्य संघों को एजीएम के लिए अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजने को कहा गया है। राज्य इकाइयों के प्रतिनिधियों को नामित करने की प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हुई थी और इसकी अंतिम तारीख 31 अगस्त थी।

आपत्तियों की जांच और उन पर फैसला होने के बाद अंतिम चुनावी मतदाता सूची 8 सितंबर को जारी की जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.