Headlines

Japan Cricket Association Statement on Team Hotels


1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जापान में होने वाले आगामी एशियन गेम्स से पहले क्रिकेट खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) का बयान आया है। JCA के सीईओ नाओकी एलेक्स मियाजी ने बुधवार को कहा कि एशियन गेम्स में भाग लेने वाली क्रिकेट टीमें अगर चाहें तो अपने ठहरने के लिए खुद होटल का इंतजाम कर सकती हैं।

क्रूज शिप और कंटेनर होटल में रुक रहे अन्य एथलीट

रहने की व्यवस्था को लेकर मियाजी ने बताया कि एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और आयोजन समिति (AINAGOC) के बीच लंबे समय से बातचीत चल रही है।

उन्होंने कहा- ‘क्रिकेट टीमों को होटल का विकल्प दिया जा रहा है, जबकि कई अन्य खेलों के खिलाड़ियों के लिए क्रूज शिप या कंटेनर होटल जैसी सीमित सुविधाएं ही उपलब्ध कराई गई हैं।’

अस्थाई ड्रेसिंग रूम, लेकिन सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा

  • खिलाड़ियों की सहूलियत और मैदान की सुविधाओं पर बात करते हुए सीईओ ने कहा कि प्लेयर एरिया में टॉयलेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
  • मियाजी ने बताया कि मैदान पर बने ड्रेसिंग रूम भले ही अस्थाई हों, लेकिन इन्हें इस तरह तैयार किया गया है कि खिलाड़ियों और अधिकारियों को पूरा आराम मिले। इसके अलावा खिलाड़ी मैदान के आसपास मौजूद स्थाई सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकेंगे।
  • उन्होंने दावा किया कि सीमित समय और संसाधनों के बावजूद तैयार की गई पिच और आउटफील्ड एशियन गेम्स के इतिहास में क्रिकेट की अब तक की सबसे बेहतरीन प्लेइंग सरफेस होगी। श्रीलंकाई क्यूरेटरों की मदद से यहां टर्फ और हाइब्रिड पिच तैयार की जा रही है।

ओलिंपिक 2028 में भी खेल जाएगा क्रिकेट

क्रिकेट का खेल एक सदी से भी ज्यादा समय के बाद LA 2028 में ओलिंपिक में वापसी करने वाला है। इससे पहले पेरिस 1900 में क्रिकेट सिर्फ एक ही बार खेला गया था। जब ग्रेट ब्रिटेन ने टेस्ट मैच में फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। पूरी खबर पढ़ें…

यह फोटो 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट इवेंट की है। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था।

यह फोटो 1900 के पेरिस ओलिंपिक में क्रिकेट इवेंट की है। तब ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.