Pakistan Summons Indian Diplomat Over BSF Border Firing Incident


इस्लामाबाद6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अमृतसर में भारत-पाकिस्तान के वाघा बोर्डर पर तैनात BSF के जवान। (फाइल फोटो) - Dainik Bhaskar

अमृतसर में भारत-पाकिस्तान के वाघा बोर्डर पर तैनात BSF के जवान। (फाइल फोटो)

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत के मामले में शनिवार को भारत के प्रभारी राजनयिक को तलब किया है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बेदियां सेक्टर में बीएसएफ के जवानों की गोलीबारी में दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई।

आरोप- दोनों नागरिक निहत्थे थे

मंत्रालय ने आरोप लगाया कि दोनों नागरिक निहत्थे थे और उन पर गोली चलाना अनुचित था। इस घटना में एक अन्य व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।

भारत सरकार की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि, भारतीय मीडिया ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घुसपैठ की कोशिश थी, जिसे सीमा पर तैनात सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया।

पाकिस्तान बोला- मारे गए लोग घुसपैठिया नहीं थे

पाकिस्तान ने मारे गए लोगों को घुसपैठिया बताए जाने को पूरी तरह खारिज किया। उसने भारत से घटना की तत्काल, पारदर्शी और विश्वसनीय जांच कराने की मांग की है।

साथ ही, जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने और जांच के नतीजों के साथ की गई कार्रवाई की जानकारी पाकिस्तान सरकार को देने को कहा है।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.