![]()
मुंबई में दिवाली के मौके पर कई पार्टियों का आयोजन हो रहा है। बुधवार को कई सेलेब्स माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में शामिल हुए। वहीं, फिल्म ‘दृश्यम’ की सफलता के जश्न के साथ आयोजित दिवाली सेलिब्रेशन और समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में भी सेलेब्स पहुंचे। माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में पहुंचे सितारे माइकल कॉर्स की ग्रैंड दिवाली पार्टी में हुमा कुरैशी, अलिजेह अग्निहोत्री, मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत कई सेलेब्स नजर आए। पार्टी में अक्षय कुमार के बेटे आरव भाटिया भी नजर आए। इस दौरान आरव ने सुनहरी कढ़ाई वाला ऑफ व्हाइट कुर्ता पहना था। साथ में उन्होंने मैचिंग स्टोल भी लिया हुआ था। आरव को देखकर पैपराजी और सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी तुलना पिता अक्षय कुमार से की। कई लोगों ने कहा कि आरव बिल्कुल अपने पिता के छोटे रूप जैसे लग रहे हैं। बता दें कि आरव लंदन में फैशन डिजाइन और आर्ट की पढ़ाई कर रहे हैं। ‘दृश्यम’ की सफलता और दिवाली पार्टी में पहुंचे अजय देवगन ‘दृश्यम’ की सफलता के जश्न के साथ आयोजित दिवाली पार्टी में भी फिल्म के कलाकार पहुंचे। इस सेलिब्रेशन में अजय देवगन अपने बेटे युग देवगन के साथ पहुंचे। इनके अलावा श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और वत्सल सेठ भी नजर आए। समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में पहुंचे टीवी सितारे वहीं, एक्टर समर्थ जुरेल की दिवाली पार्टी में टीवी और मनोरंजन जगत के कई कलाकार शामिल हुए। यहां अभिषेक बजाज, एल्विश यादव, अंकिता लोखंडे समेत कई सितारे नजर आए।
Source link
दिवाली पार्टियों में पहुंचे सेलेब्स:अक्षय कुमार के बेटे आरव के लुक ने खींचा ध्यान; अजय देवगन बेटे युग के साथ आए नजर, मृणाल-मौनी भी पहुंचीं