Headlines

Salman Khan Matrubhumi Trailer Launch Mumbai


4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फिल्म में सलमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
 - Dainik Bhaskar

फिल्म में सलमान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।

सलमान खान की अपकमिंग वॉर ड्रामा फिल्म मातृभूमि (पूर्व में ‘बैटल ऑफ गलवान’) का ट्रेलर 6 नवंबर यानी कल मुंबई में लॉन्च होगा।

ट्रेलर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 के साथ अटैच भी किया जा सकता है।

गौरतलब है कि मातृभूमि की घोषणा जुलाई 2025 में बैटल ऑफ गलवान नाम से की गई थी। बताया गया था कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन 2024 में शुरू हो गया था। मार्च 2026 में मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर मातृभूमि कर दिया।

फिल्म की कहानी 15 जून 2020 को गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई सैन्य झड़प से प्रेरित है। सलमान खान फिल्म में भारतीय सेना के एक अधिकारी का किरदार निभा रहे हैं।

फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है। इसमें सलमान खान और चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दिवंगत एक्टर प्रशांत तमांग भी फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं।

सलमान ने गाने ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ को आवाज दी

फिल्म के गाने तेरी सेक्सी ब्यूटी को सलमान ने अपनी आवाज दी है। यह गाना 4 नवंबर को रिलीज हुआ। इसमें सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी नजर आ रही हैं। गाने में चित्रांगदा लाल साड़ी पहनकर गिटार बजाती दिखती हैं। इसे साजिद खान ने लिखा और कंपोज किया है। वहीं, मुस्कान ने फीमेल वोकल्स दिए हैं।

सलमान खान ने करीब 11 साल बाद प्लेबैक सिंगिंग में वापसी की है। इससे पहले सलमान ने 2014 में फिल्म ‘किक’ के गाने ‘हैंगओवर’ और 2015 में ‘हीरो’ के गाने ‘मैं हूं हीरो तेरा’ में अपनी आवाज दी थी। फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने तैयार किया है।

‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट अभी तय नहीं

‘मातृभूमि’ की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक, फिल्म को नवंबर या दिसंबर 2026 में रिलीज किया जा सकता है। इसके लिए 13 नवंबर, 20 नवंबर और 11 दिसंबर जैसी तारीखों के नाम सामने आ रहे हैं।

वहीं, सलमान की एक और फिल्म वामशी पैडिपल्ली के साथ आने वाली है। इस फिल्म का नाम कथित तौर पर ‘मॉन्स्टर’ बताया जा रहा है। इसमें नयनतारा भी नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।

……………..

यह खबर भी पढ़ें…

रमेश तौरानी की दिवाली पार्टी में पहुंचे सलमान: पैपराजी के नाम पुकारने पर दिखाया थम्ब्स अप

फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने मंगलवार को मुंबई में दिवाली पार्टी होस्ट की थी। इसमें सलमान खान, बॉबी देओल, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे। पूरी खबर यहां पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.