![]()
बोइंग और लॉकहीड मार्टिन की जॉइंट कंपनी यूनाइटेड लॉन्च अलायंस (ULA) का वल्कन रॉकेट रविवार को फ्लोरिडा से लॉन्चिंग के 10 मिनट बाद ही फेल हो गया। इस रॉकेट में अमेजन की ‘LEO’ ब्रॉडबैंड इंटरनेट यूनिट के लिए 40 सैटेलाइट ले जाए जा रहे थे। वे भी नष्ट हो गए । यह ULA के 20 साल के इतिहास में पहला कम्पलीट मिशन फेल्योर है। वल्कन की 5वीं उड़ान थी यह वल्कन रॉकेट की मात्र 5वीं उड़ान थी और 9 महीने बाद पहली उड़ान थी। इससे पहले सॉलिड बूस्टर के नोजल में दिक्कत के कारण दो उड़ानों में परेशानी आई थी, जिसे ठीक करने में वक्त लगा। रविवार की उड़ान से पहले भी काउंटडाउन में दो बार रुकावट आई थी- एक बार नेटवर्क के कारण और एक बार ग्राउंड सिस्टम के नाइट्रोजन प्लांट की दिक्कत के कारण। हालांकि अभी इनको फेल्योर से जोड़ा नहीं गया है।
Source link
लॉन्चिंग के 10 मिनट बाद अमेरिका का वल्कन रॉकेट ब्लास्ट:अमेजन के 40 इंटरनेट सैटेलाइट नष्ट; लॉकहीड-बोइंग कंपनी का 20 साल में पहला मिशन फेल हुआ